यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand BJP Seats 2024: ...नहीं तो 20 से भी कम होती भाजपा की सीटें, RSS ने बचा ली प्रतिष्ठा
साल 2024 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। राज्य की कई सीटों पर बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है। हालांकि संघ क ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा का बुरा प्रदर्शन रहा।
- हालांकि, पार्टी के प्रचार से लेकर वोटिंग तक में संघ का बड़ा सहयोग रहा।
- आरएसएस के स्वयंसेवक मतदाताओं को बूथ तक लाने में लगे रहे।
राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन कर चुकी है। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रचार से लेकर वोटिंग तक में सहयोग नहीं किया होता, तो स्थिति इससे भी बदतर होती।
भाजपा अकेले 15 सीटें भी नहीं ला पाती। संघ ने चुनाव से पहले ही सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया था। संघ के कार्यक्रमों में भाजपा नेता भी शामिल हो रहे थे।
संघ से जुड़े आनुषांगिक संगठनों, वनवासी कल्याण केंद्र, एकल जैसे संगठनों ने झारखंड की स्थिति पर पत्रक जारी कर लोगों से मतदान की अपील की थी।
रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसी सीट पर संघ की सक्रियता का फायदा भाजपा प्रत्याशियों को मिला। वोटिंग वाले दिन मतदाताओं को बूथ तक लाने में भी संघ के कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
यह भी पढ़ें- हेमंत और कल्पना, सीता और चंपई व बाबूलाल मरांडी की सीटों का क्या है हाल, जानिए अपडेट
तीन चरणों में संघ ने की थी बैठक
- झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आरएसएस ने तीन चरणों में बैठक की थी। पहले चरण में संघ के प्रचारक और दूसरे कार्यकर्ता बैठे थे। इसमें स्थानीय मुद्दों की पहचान की गई थी।
- भाजपा के वर्तमान विधायकों की क्षमता का आकलन भी इसमें किया गया था। दूसरे चरण की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल हुए थे।
- इसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उनकी टीम के साथ संघ के बड़े पदाधिकारी बैठे और चुनाव अभियान की हर दिन समीक्षा करने की रणनीति बनी।
पिछले साल कैसे रहे थे नतीजे
इस साल हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। राज्य में कई तरह भाजपा के सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है।
वहीं, बात करें साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव की, तो उस साल राज्य में JMM-CONG-RJD गठबंधन की सरकार बनी थी और मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को चुना गया था।
बात करें किसने कितनी सीटें हासिल की, तो पिछले चुनाव में JMM ने 30, कांग्रेस ने 16, RJD ने एक और बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।
कब-कब हुए मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 दो चरण में पूरे किए गए। इसके तहत पहले चरण में 43 सीटों के लिए बुधवार 13 नवंबर, 2024 को मतदान किया गया।
जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर, 2024 को मतदान हुआ था, जिसके नतीजों के लिए 23 नवंबर, शनिवार का दिन तय किया गया था।
यह भी पढ़ें- जीत के बहुत करीब पहुंची कांग्रेस, नीरू शांति को मिले सिर्फ 73 हजार वोट