विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: झारखंड में BJP को नहीं मिल रहा लीडर? नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस बरकरार

Updated: Sun, 02 Mar 2025 08:37 AM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीन महीने गुजर जाने के बाद भी अब तक भाजपा राज्य में नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं कर पाई है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के ना ...और पढ़ें

झारखंड बीजेपी को अप्रैल में मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष
झारखंड बीजेपी को अप्रैल में मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

HighLights

  1. मार्च में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने की संभावना कम
  2. झारखंड में बजट सत्र के बीच में नहीं बनेंगे नेता प्रतिपक्ष
  3. अप्रैल महीने में तय हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष का नाम

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लगभग तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, इसके बाद भी अब तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। प्रदेश में बजट सत्र की शुरुआत भी हो चुकी है, ऐसे में मार्च में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने की संभावना कम ही है।

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नए नेता और प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए नाम के लिए अभी कार्यकर्ताओं को और प्रतीक्षा ही करनी होगी।

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भी नहीं उठाया जा रहा कोई कदम

दरअसल, केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से भी इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के कोई संकेत नहीं दिए गए हैं। राज्य विधानसभा का बजट सत्र जारी है, लेकिन भाजपा ने विधायक दल के नेता का चयन नहीं किया है।

पार्टी इन दिनों सांगठनिक चुनाव में लगी है। जिला स्तर पर इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने की संभावना है।

अप्रैल महीने में झारखंड भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

ऐसे में अप्रैल महीने में ही नए अध्यक्ष का नाम केंद्रीय नेतृत्व तय कर सकता है। अभी वर्तमान कमेटी को ही सक्रियता से काम करने का निर्देश राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष पिछले दिनों चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए रांची आए थे। पार्टी नेताओं के मिले फीडबैक से उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है।

प्रकोष्ठों और मोर्चों का कार्यक्रम रहेगा जारी

प्रदेश भाजपा की नई कमेटी बनने तक मौजूदा प्रकोष्ठ और मोर्चों के पार्टी के कार्यक्रम सक्रियता से चलाने को कहा गया है। ओबीसी मोर्चा ने पिछले दिनों चले सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके अलावा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और दूसरे प्रकोष्ठों को भी कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए हैं।

चतरा : भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट प्रशासनिक पदाधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए काला बिल्ला लगाया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला के सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।

भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो, नही तो आंदोलन और उग्र होगा। जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला तक बिना पैसा का कोई भी कार्य नही हो रहा है। भाजपा इसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन शनिवार से शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि दो मार्च को सभी प्रखंड में मशाल जुलूस निकालकर चेतावनी देंगे। वही चार मार्च को सभी प्रखंडो में धरना देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूकेंगे। उन्होंने कहा कि इतना में भी प्रशासन नही सुनती है, तो अंतिम में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Jharkhand News: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर लगा 4000 रुपये का जुर्माना, इस मामले में लापरवाही पड़ी भारी

CM हेमंत के मंत्री के पास पहुंचा हाई कोर्ट का नोटिस, 6 सप्ताह के भीतर जवाब देने का आदेश; चुनाव से जुड़ा है मामला