Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सदन से गायब रहने से उजागर हुई BJP की सोच', झारखंड विधानसभा में विपक्ष की गैरमौजूदगी पर JMM-कांग्रेस का हमला

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:31 PM (IST)

    सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष की अनुपस्थिति पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने सवाल उठाए। ...और पढ़ें

    झारखंड विधानसभा।

    झारखंड विधानसभा।

    HighLights

    1. विपक्ष की अनुपस्थिति पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने सवाल उठाए।

    2. लोकतंत्र में अविश्वास और छात्र आंदोलन के राजनीतिकरण का आरोप।

    3. झामुमो, कांग्रेस, राजद विधायकों ने विपक्ष को घेरा।

    राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा में सोमवार को विपक्ष की अनुपस्थिति पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने सवाल उठाए। अनुपूरक बजट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए झामुमो विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता-पक्ष और विपक्ष के बीच वाद-विवाद की स्वस्थ परंपरा रही है, लेकिन आज विपक्ष सदन से नदारद है, जिससे स्पष्ट है कि उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।

    उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन को लेकर सरकार ने जितनी तत्परता दिखाई, वैसी किसी अन्य राज्य सरकार ने नहीं दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

    भाजपा दे रहा राजनीतिक रूप

    वहीं, कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि विपक्ष की सदन से गैरमौजूदगी उसकी जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है। आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को राजनीतिक रंग देकर कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

    राजद विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में मुस्तैदी से काम कर रही है, जिसमें देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था भी शामिल है, लेकिन विपक्ष इसे नजरअंदाज कर रहा है।

    विधायक अरूप चटर्जी ने परीक्षा गड़बड़ी के दोषियों की गिरफ्तारी को सराहनीय बताया और टेट पास पारा शिक्षकों की सीधी बहाली, अनुबंधकर्मियों की मांगों, सहिया बहनों के मानदेय बढ़ाने और सीजीएल व जैक प्रिंटिंग की जांच की मांग की।