यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड विधानसभा चुनाव: पहली लिस्ट में 40 प्रत्याशियों की घोषणा करेगी BJP, इन नामों पर लग सकती है मुहर
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने प्रत्याशियों को टिकट देने के लिए मानदंड भी तय कर दिए हैं। संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने ब ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा किसे देगी टिकट, मानदंड तय
- संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रभारियों के साथ किया विमर्श
- मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं का फीडबैक बनेगा टिकट का आधार
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन का काम प्रारंभ कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उनकी टीम के साथ बैठक कर टिकट के लिए मानदंड तय किए हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने विधानसभा स्तर तक पूर्णकालिक विस्तारकों की टीम उतार दी है। अब ये विस्तारक मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम से प्रत्याशी के लिए फीडबैक लेंगे और उससे प्रदेश संगठन महामंत्री को अवगत कराएंगे। पार्टी ने इसके अलावा क्षेत्र में टिकट चाहने वाले नेता की उपलब्धता और लोकप्रियता की जानकारी के लिए सर्वे कराया है।
फीडबैक लेगी पार्टी, फिर तय होंगे प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव की तरह पार्टी रायशुमारी जैसे प्रयोग के जरिए भी प्रत्याशियों की जानकारी लेगी। इसके बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सीपी सिंह, गीता कोड़ा जैसे बड़े नामों पर भी पार्टी ने चर्चा की है।
संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बड़े नेताओं के नाम जल्द ही घोषित किए जाने की बात कही है। उम्मीद की जा रही है कि 20 जुलाई की विस्तारित कार्यसमिति बैठक के एक सप्ताह बाद 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा भाजपा कर सकती है।
खबरें और भी
अब संताल और कोल्हान में होगा प्रभारियों का दौरा
20 जुलाई के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा संताल परगना का दौरा करेंगे। सरमा तीन दिनों तक संताल परगना के जिलों में प्रवास करने की योजना बनाकर काम करेंगे। जबकि शिवराज कोल्हान का दौरा करेंगे।