Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP के साथ AJSU ने ही कर दिया 'खेला', कद्दावर नेता ने 10 साल बाद फिर थामा सुदेश महतो का हाथ

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 03:12 PM (GMT+05:30)

    झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर 10 साल बाद आजसू पार्टी में वापस लौट आए हैं। रविवार को पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो न ...और पढ़ें

    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो। फाइल फोटो
    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो। फाइल फोटो

    HighLights

    1. एक दशक बाद आजसू में वापस लौटे प्रवीण प्रभाकर
    2. आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने दिलाई सदस्यता
    3. सुदेश महतो बोले, संगठन को मजबूत करने का प्रयास

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर 10 वर्षों के बाद आजसू पार्टी (Jharkhand AJSU Party) में वापस लौट गए। रविवार को पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

    बता दें कि प्र वीण वर्ष 2014 में आजसू को छोड़कर भाजपा में चले गए थे। पार्टी कार्यकर्ता प्रवीण प्रभाकर को मोरहाबादी स्थित आवास से मोटर साइकिल जुलूस की शक्ल में केंद्रीय कार्यालय लेकर आए।  इस मौके पर संताल परगना, पलामू तथा कोयलांचल से भी कार्यकर्ता मिलन समारोह में भाग लेने पहुंचे।

    'पार्टी और मजबूत होगी'

    इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि प्रवीण प्रभाकर आजसू के पुराने स्तंभ रहे हैं और उनके आने पर पार्टी मजबूत होगी।

    क्या बोले प्रभाकर?

    वहीं, प्रभाकर ने कहा कि आजसू कार्यकर्ताओं ने विगत 11 वर्षों में उन्हें कभी भी अलग नहीं समझा और हमेशा मान–सम्मान देते रहे। इस अवसर पर डॉ. देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, हकीम अंसारी, परवाज खान, मुकुंद मेहता आदि उपस्थित थे।

    युवा आजसू के प्रमुख पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा

    एक तरफ आजसू को प्रवीण प्रभाकर का साथ मिला, तो वहीं युवा आजसू के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

    किस-किस ने दिया इस्तीफा?

    इनमें प्रदेश संयोजक गौतम सिंह, रांची जिला सह प्रभारी नीरज वर्मा, नीतीश सिंह, रांची महानगर संयोजक अभिषेक शुक्ला, रोहित चौधरी, विशाल यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हैं। इन सभी ने पार्टी सुप्रीमो को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

    खबरें और भी

    प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए युवा नेता नीरज वर्मा ने कहा कि बीते एक दशक से उन्होंने संघर्ष, सेवा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य किया, लेकिन हाल के दिनों में पार्टी के भीतर पनपी साजिश और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी ने उन्हें यह कठोर निर्णय लेने पर विवश कर दिया।

    'हम' प्रदेश सह जिला कमेटी का हुआ विस्तार

    एक तरफ आजसू में नेताओं का आना-जाना जारी है। दूसरी तरफ, झारखंड में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की प्रदेश सह जिला कमेटी का विस्तार किया गया है। रविवार को रामगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ डबलू महतो की उपस्थित में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    • रांची जिला के मनीष कुमार को प्रदेश महासचिव, कन्हाई राम को वरीय उपाध्यक्ष, विकी श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय यादव को प्रदेश सचिव, रामविनय प्रसाद को संगठन सचिव तथा अतुल कुमार सिंह को प्रवक्ता बनाया गया।
    • इसी तरह, बजरंगी पोद्दार को इंटरनेट मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र भुइयां को युवा मोर्चा प्रभारी बनाया गया। एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुमार रविदास, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुमन कुमारी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरि भूषण कर्ण, मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद बनाए गए।
    • राजेंद्र प्रसाद को रामगढ़, संजय कुमार को देवघर, मनोज कुमार भुइयां को धनबाद, रबींद्र कुमार महतो को बोकारो, राजेंद्र राम को लातेहार, आशुतोष कुमार तिवारी को पलामू, रोहित कुमार रजक को हजारीबाग, सीताराम मंडल को जामताड़ा तथा अविनाश कुमार को रांची का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand News: हेमंत सरकार ने किसानों को मालामाल करने का बना लिया धांसू प्लान, व्यापारियों को भी होगा फायदा

    ये भी पढ़ें- Jharkhand News: झामुमो में जल्द दिखेंगे कई नए चेहरे, कमेटी भंग करने के बाद पार्टी ने ले लिया एक और बड़ा फैसला