Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब झारखंड में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा! 1 केवी के लिए देने होंगे इतने रुपए.. जानें पूरी नई दरें

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 10:56 AM (IST)

    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने नए बिजली कनेक्शन के लिए संशोधित शुल्क सूची जारी की है, जो 1 मई से लागू है। इसके तहत रांची में 1 किलोवाट घरे ...और पढ़ें

    जेबीवीएनएल ने जारी की नई शुल्क सूची। एआई जेनरेटेड इमेज

    जेबीवीएनएल ने जारी की नई शुल्क सूची। एआई जेनरेटेड इमेज

    HighLights

    1. JBVNL ने नए बिजली कनेक्शन की संशोधित शुल्क सूची जारी की।

    2. 1 मई से लागू, 1 किलोवाट घरेलू कनेक्शन अब 4825 रुपये।

    जागरण संवादददाता, रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने नए बिजली कनेक्शन के लिए संशोधित शुल्क सूची जारी कर दी है। नई दरों के अनुसार शहर में एक किलोवाट के घरेलू (डीएस) बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को कुल 4825 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क 1 मई से लागू है और नए कनेक्शन लेने वाले सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगा।

    विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल शुल्क में आवेदन शुल्क, मीटर परीक्षण शुल्क, सुरक्षा जमा राशि (सिक्योरिटी डिपाजिट) और सर्विस चार्ज शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि लोड बढ़ने के साथ सुरक्षा जमा राशि और कुल देय शुल्क में भी वृद्धि होगी।

    घरेलू सिंगल फेज कनेक्शन की दरें

     

    घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 किलोवाट लोड पर आवेदन शुल्क 100 रुपये, मीटर परीक्षण शुल्क 100 रुपये, सुरक्षा जमा 4250 रुपये और सर्विस चार्ज 375 रुपये निर्धारित किया गया है। इस प्रकार कुल 4825 रुपये का भुगतान करना होगा।

    इसी प्रकार 2 किलोवाट के लिए 8825 रुपये, 3 किलोवाट के लिए 12,825 रुपये, 4 किलोवाट के लिए 16,825 रुपये तथा 5 किलोवाट के लिए 20,825 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

    थ्री फेज घरेलू कनेक्शन पर अधिक शुल्क

    6 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के घरेलू थ्री फेज कनेक्शन के लिए सर्विस चार्ज 741 रुपये रखा गया है। 6 किलोवाट कनेक्शन के लिए कुल 25,191 रुपये, 7 किलोवाट के लिए 29,191 रुपये, 8 किलोवाट के लिए 33,191 रुपये, 9 किलोवाट के लिए 37,191 रुपये तथा 10 किलोवाट के लिए 41,191 रुपये का भुगतान करना होगा।

    खबरें और भी

    दलालों से सावधान रहने की सलाह

    बिजली विभाग के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार ने बताया कि उपभोक्ता प्रक्रिया के तहत ही आवेदन करने की अपील की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कई स्थानों पर दलाल नए कनेक्शन दिलाने के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूल रहे हैं। जबकि विभाग ने सभी शुल्क सार्वजनिक कर दिए हैं और निर्धारित राशि से अधिक भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

    जानिए रेट व लोड से जुड़ी जानकारी

    घरेलू कनेक्शन के लिए सिंगल फेज

    लोड आवेदन शुल्क मीटर टेस्टिंग सुरक्षा जमा सर्विस चार्ज कुल राशि
    1 केवी 100 रुपए 100 रुपए 4250 रुपए 375 रुपए 4825 रुपए
    2 केवी 100 रुपए 100 रुपए 8250 रुपए 375 रुपए 8825 रुपए
    3 केवी 100 रुपए 100 रुपए 12250 रुपए 375 रुपए 12825 रुपए
    4 केवी 100 रुपए 100 रुपए 16250 रुपए 375 रुपए 16825 रुपए
    5 केवी 100 रुपए 100 रुपए 20250 रुपए 375 रुपए 20825 रुपए

    घरेलू कनेक्शन की दर थ्री फेज

    लोड आवेदन शुल्क मीटर टेस्टिंग सुरक्षा जमा सर्विस चार्ज कुल राशि
    6 केवी 100 रुपए 100 रुपए 24250 रुपए 741 रुपए 25191 रुपए
    7 केवी 100 रुपए 100 रुपए 28250 रुपए 741 रुपए 29191 रुपए
    8 केवी 100 रुपए 100 रुपए 32250 रुपए 741 रुपए 33191 रुपए
    9 केवी 100 रुपए 100 रुपए 36250 रुपए 741 रुपए 37191 रुपए
    10 केवी 100 रुपए 100 रुपए 40250 रुपए 741 रुपए 41191 रुपए


    कमर्शियल कानेक्शन की दर शहरी

    लोड आवेदन शुल्क मीटर टेस्टिंग सुरक्षा जमा सर्विस चार्ज कुल राशि
    1 केवी 100 रुपए 100 रुपए 7070 रुपए 375 रुपए 7645 रुपए
    2 केवी 100 रुपए 100 रुपए 14140 रुपए 375 रुपए 14715 रुपए
    3 केवी 100 रुपए 100 रुपए 21210 रुपए 375 रुपए 21785 रुपए
    4 केवी 100 रुपए 100 रुपए 28280 रुपए 375 रुपए 28855 रुपए
    5 केवी 100 रुपए 100 रुपए 35350 रुपए 375 रुपए 35925 रुपए
    6 केवी 100 रुपए 100 रुपए 42420 रुपए 741 रुपए 43361 रुपए
    7 केवी 100 रुपए 100 रुपए 49490 रुपए 741 रुपए 50431 रुपए
    8 केवी 100 रुपए 100 रुपए 56560 रुपए 741 रुपए 57501 रुपए
    9 केवी 100 रुपए 100 रुपए 63630 रुपए 741 रुपए 64571 रुपए
    10 केवी 100 रुपए 100 रुपए 70700 रुपए 741 रुपए 71641 रुपए