यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JAC 12th Result: 12वीं कॉमर्स रिजल्ट में किस जिले के छात्रों का दबदबा, राजधानी का हाल सबसे बुरा; देखें लिस्ट
JAC 12th Result झारखंड बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट किया। पहली बार तीनों विषयों का एक साथ परिणाम जारी हुआ। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट ...और पढ़ें

HighLights
- कॉमर्स में लातेहार के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा
- जामताड़ा पहले से खिसक कर 15वें पायदान पर पहुंचा
जागरण संवाददाता, रांची। JAC 12th Result 2024 कॉमर्स में लातेहार के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत अधिक विद्यार्थियों को सफलता मिली। वहीं, जामताड़ा के विद्यार्थियों के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले वर्ष की तुलना में जामताड़ा पहले स्थान से खिसक कर 15वें पायदान पर पहुंच गया। यही हाल रांची का रहा, जो 11वें पायदान खिसक कर 16वें पायदान पर चला गया। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना मे 0.4 प्रतिशत सफल विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
रैंक -जिला - 2023 2024
1. लातेहार 94.26 - 98.38
2. कोडरमा 91.91 - 97.95
3. सिमडेगा 86.94 - 96.93
4. पाकुड 96.84 - 96.62
5. खूंटी - 81.69 96.54
6. हजारीबाग 93.72 - 96.50
7. रामगढ़ 89.94 - 95.95
8. लोहरदगा 92.66 - 95.61
9. गिरीडीह 84.21 - 93.69
10. गढ़वा 88.07 - 93
11. दुमका 88.57 - 92.50
12. बोकारो 91.07 - 91.65
13. धनबाद 90.78 - 91.65
14. पलामू 88.92 - 90.27
15. जामताड़ा 97.36 - 90
16. रांची 89.42 - 89.85
17. पूर्वी सिंहभूम 88.84 - 89.42
18. सरायकेला 77.94 - 87.71
19. गोड्डा 87.73 - 86.95
20. पश्चिमी सिंहभूम - 81.36 - 86.09
21. गुमला - 84.85 85.42
22. चतरा -90.78 - 85.15
23. देवघर - 84.27 - 82.69
24. साहिबगंज - 78.57 - 78.14
ये भी पढ़ें-
JAC 12th Result 2024 : झारखंड 12वीं का रिजल्ट जारी, इतिहास में पहली बार जैक बोर्ड ने किया ऐसा काम