आज से IRCTC बुकिंग आसान और तेज, जनरल टिकट पर भी आईडी अनिवार्य; रेलवे यात्रा में दो बड़े बदलाव
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटिंग सिस्टम में पारदर्शिता के लिए दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 15 जुलाई से IRCTC की नई वेबसाइट पर बुकिंग तेज ...और पढ़ें

15 जुलाई से IRCTC बुकिंग आसान, जनरल टिकट पर आईडी अनिवार्य।
HighLights
15 जुलाई से IRCTC वेबसाइट पर बुकिंग प्रक्रिया तेज और आसान।
रेलवन ऐप से जनरल टिकट पर फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य।
रेलवन ऐप की 3% बोनस स्कीम 2028 तक बढ़ाई गई।
जागरण संवाददता, रांची। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और टिकटिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 15 जुलाई से आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग प्रक्रिया को तेज और आसान बना दिया जाएगा, वहीं जनरल टिकट पर भी नया नियम लागू हो गया है।
अब बुकिंग होगी और तेज
15 जुलाई से IRCTC पोर्टल पर कई नई सुविधाएं शुरू हो रही हैं। अब यात्रियों को बार-बार अपनी डिटेल्स दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार जानकारी सेव करने के बाद सिस्टम उसे याद रखेगा। पॉप-अप और अनावश्यक स्क्रीन्स हटा दिए गए हैं।
सभी क्लास की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी। चेकआउट प्रोसेस को छोटा और तेज कर दिया गया है। कैप्चा जैसी जटिलताएं भी कम की गई हैं। बॉट बुकिंग पर अंकुश लगाने के लिए भी नए उपाय किए गए हैं, जिससे आम यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
जनरल टिकट पर नया नियम
रेलवन ऐप से बुक किए गए जनरल टिकट पर अब फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे काउंटर से खरीदे गए जनरल टिकट पर यह नियम लागू नहीं होगा, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को यात्रा के दौरान मूल आईडी साथ रखना जरूरी होगा।
टिकट केवल उसी मोबाइल नंबर पर वैध होगा जिससे बुकिंग की गई है। व्हाट्सएप पर शेयर किया गया टिकट या स्क्रीनशॉट यात्रा के लिए मान्य नहीं होगा। यदि यात्री दूसरे मोबाइल का स्क्रीनशॉट दिखाता है तो उसे बिना टिकट यात्रा करने वाला माना जाएगा।
खबरें और भी
3% बोनस स्कीम जारी
रेलवन ऐप के आर-वालेट से जनरल टिकट बुक करने पर मिलने वाली तीन प्रतिशत बोनस स्कीम को 24 अगस्त 2028 तक बढ़ा दिया गया है। ये बदलाव यात्रियों के लिए बुकिंग को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ अनधिकृत टिकट उपयोग को रोकने में मदद करेंगे।
यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुक करने के बाद मूल आईडी साथ रखें और टिकट उसी मोबाइल में चेक करें जिससे बुकिंग हुई है। 15 जुलाई के बाद IRCTC के नए अपडेटेड पोर्टल पर बुकिंग का लाभ लिया जा सकता है।