विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-वेस्टइंडीज मैच के बाद इंदौर के लिए रवाना हुईं दोनों टीम, रांची एयरपोर्ट पर दिखा क्रिकेट फैंस का उत्साह

Published: Sat, 10 Oct 2026 01:51 PM (IST)

रांची में भारत-वेस्टइंडीज के रोमांचक मुकाबले के बाद दोनों टीमें अगले मैच के लिए इंदौर रवाना हो गईं। बिरसा मुंडा ...और पढ़ें

इंदौर के लिए रवाना होती दोनों टीमें। जागरण

इंदौर के लिए रवाना होती दोनों टीमें। जागरण

HighLights

  1. रांची में भारत को 6 विकेट से हराकर वेस्टइंडीज की टीम इंदौर रवाना।

  2. एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

  3. 11 अक्टूबर को इंदौर में फिर आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।

डिजिटल डेस्क, रांची। रांची में भारत-वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले के बाद दोनों टीमें अगले मैच के लिए इंदौर रवाना हो गईं। शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी भी जुटे।

cricket fans at airport

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को छह विकेट से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 249 रन बनाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सर्वोच्च टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर खड़ा किया, लेकिन कैरेबियाई बल्लेबाजों ने 250 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Team India at Ranchi Airport

Team India at Ranchi Airport

Team India at Ranchi Airport

दोनों टीमों ने मिलकर 501 रन बनाए। यह भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अब तक का सर्वाधिक कुल स्कोर है। वेस्टइंडीज ने छह विकेट से जीत दर्ज कर पांच मैचों की शृंखला 1-1 से बराबर कर दी। अब दोनों टीमों की भिड़ंत 11 अक्टूबर को इंदौर में होगी, जहां भारतीय टीम की नजर वापसी पर रहेगी। 

Team West Indies at Ranchi Airport

Team West Indies at Ranchi Airport

Team West Indies at Ranchi Airport

यह भी पढ़ें- रांची में रिकॉर्ड तोड़ मुकाबला, होप-रदरफोर्ड ने दिलाई ऐतिहासिक जीत; 501 रन के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैदान से दुनिया जानेगी इंदौर के स्वच्छता संस्कार, 'जीरो वेस्ट' थीम पर आयोजित होगा भारत-वेस्टइंडीज T-20 मैच