विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चंपई दा विभीषण तो रावण कौन है?' बन्ना गुप्ता के बयान पर भड़के सुदेश, कहा- राम भक्त हैं, ढहा देंगे लंका

Updated: Wed, 21 Aug 2024 09:47 AM (IST)

Champai Soren झारखंड में पूर्व सीएम चंपई सोरेन को लेकर सियासत गर्म है। भाजपा में जाने की अटलों को चंपई सोरेन ने खारिज किया है लेकिन झामुमो द्वारा अपमा ...और पढ़ें

चम्पई सोरेन को लेकर झारखंड का सियासी पारा हाई।
चम्पई सोरेन को लेकर झारखंड का सियासी पारा हाई।

HighLights

  1. चम्पाई विभीषण तो रावण कौन, बताएं बन्ना : सुदेश महतो
  2. आजसू प्रमुख ने हेमंत सरकार पर भी बोला हमला
  3. कहा-झामुमो के चरित्र में विकास नहीं, सिर्फ एक परिवार का किया विकास

संवाद सूत्र, जागरण, पटमदा (पूर्वी सिंहभूम)। Jharkhand Politics: झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) को विभीषण कहे जाने पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने तंज कसा है।

सुदेश महतो ने कहा अगर चंपई दा विभीषण हैं तो राज्य में रावण कौन है, बन्ना गुप्ता को बताना चाहिए। वैसे जनता सब जानती है।

हम राम भक्त हैं, लंका ढहा देंगे 

सुदेश महतो मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के कटीन में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान, उन्होंने कहा कि झामुमो के चरित्र में विकास नहीं है। झामुमो ने सिर्फ एक परिवार का विकास किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना सुदेश महतो ने कि हम राम के भक्त हैं। लंका को ढहा देंगे। हमारी सोच पढ़ाई, दवाई, कमाई और न्याय हैं।

अबुआ आवास योजना के नाम पर ठगने का लगाया आरोप

आजसू प्रमुख ने कहा कि अबुआ आवास योजना के नाम पर हेमंत सरकार ने राज्य के लोगों को ठगने का काम किया है। तीन लाख बोलकर दो लाख दिया जा रहा है। राज्य में 29 लाख अबूआ आवास आवेदन जमा हुआ।

उन्होंने अबुआ आवास योजना में धांधली किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि अबुआ आवास बबुआ लोग बना रहे, जो दस हजार देगा उसे मिलेगा आवास। तीन माह से लोगों को पेंशन और राशन तक नहीं मिला है।

हजारों ने थामा आजसू का दामन

इस मौके पर झामुमो सहित विभिन्न संगठनों से हजारों की संख्या में लोगों ने आजसू का दामन थामा। विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रशासन निरंकुश है।

यह भी पढ़ें: Champai Soren: आखिर भाजपा को क्यों है चंपई सोरेन की जरूरत, अगर साथ आए तो क्या होगा नफा-नुकसान?

Champai Soren: चंपई सोरेन का एस्कॉट कर लौट रहे जवानों की गाड़ी पलटी, एक पुलिसकर्मी की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन के करीबी ने चंपई को बताया 'विभीषण', कहा- सरकार को तोड़ने की कोशिश की