9 दिन से अनशन, शरीर में नहीं ताकत... फिर भी स्ट्रेचर पर विधानसभा मार्च पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो 9 दिनों की भूख हड़ताल के बावजूद एंबुलेंस से विधानसभा घेराव मार्च में शामिल हुए। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता ...और पढ़ें

एंबुलेंस से आकर स्ट्रेचर पर विधानसभा घेराव में शामिल।
HighLights
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो 9 दिन से अनशन पर।
एंबुलेंस से आकर स्ट्रेचर पर विधानसभा घेराव में शामिल।
जागरण संवाददाता, रांची। JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन और तेज हो गया है। विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों की मार्च में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी शामिल हुए।
पिछले 9 दिनों से अनशन पर चल रहे देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से आंदोलन स्थल पर पहुंचे। इसके बाद वह स्ट्रेचर पर लेटकर छात्रों के साथ विधानसभा घेराव मार्च में आगे बढ़ रहे है।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि नौ दिनों से भूख हड़ताल पर होने के बावजूद वह छात्रों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें रोक नहीं पाएगी। साथ ही यह भी कहा कि वह एंबुलेंस से यहां पहुंचे है और अब स्ट्रेचर पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि छात्रों की मांगों को सरकार को स्वीकार करना ही होगा।
बता दें कि, जेपीएससी-जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का आवाहन किया है।
यह भी पढ़ें- Ranchi Student Protest LIVE: बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े छात्र, वाटर कैनन के साथ फोर्स तैनात
यह भी पढ़ें- 12 लाख में पेपर, 15 छात्रों को रटाए 65 सवाल! JSSC CGL पेपर लीक पर CID के सामने बड़ा खुलासा