विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या टिक पाएगा I.N.D.I.A गठबंधन? झारखंड कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, सीट बंटवारे पर होगा फैसला

Updated: Wed, 19 Jun 2024 05:24 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई है। इस क्रम में 24 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में होगी। बैठक में राज्य के प्रतिनिध ...और पढ़ें

कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। (फाइल फोटो)
कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Congress Meeting कांग्रेस ने झारखंड में सीटों के बंटवारे को लेकर जमीनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में 24 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में होगी।

बैठक में राज्य के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आलाकमान रिपोर्ट लेगा और जमीनी हकीकत की जानकारी लेकर सीट बंटवारे को लेकर कोई निर्णय लेगा।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य वरीय नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस उन इलाकों में अधिक से अधिक सीट अपने हिस्से में रखना चाहती है, जहां अभी हाल के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है।

नई दिल्ली में 26 जून तक बैठकों का दौर चलेगा जिसके बाद तमाम नेता वापस रांची लौट जाएंगे।

झामुमो-कांग्रेस की समीक्षा बैठकों में चलती थी गोलियां- भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पार्टी की समीक्षा बैठकों में विवाद के संदर्भ में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग अपनी समीक्षा बैठकों को भूल गए हैं। इनकी समीक्षा बैठकों में दिनदहाड़े गोलियां चलती थी। अभी ये लोग सीता सोरेन के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

जिस समय सीता सोरेन ने उपेक्षा का आरोप लगाया था तो झामुमो के नेता चुप रहे। गठबंधन के विधायक लोबिन हेम्ब्रम, चमरा लिंडा, अंबा प्रसाद, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह अलग-अलग समय पर सरकार पर आरोप लगाते रहे। इसका जवाब भी झामुमो को देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- झारखंड में बड़े 'खेल' की तैयारी, JP Nadda ने बना ली स्ट्रेटजी; शिवराज और CM हिमंता की ड्यूटी फिक्स

ये भी पढ़ें- Sita Soren News: क्या फिर झामुमो में आएंगी हेमंत सोरेन की भाभी? JMM सांसद के बयान से अटकलें तेज