विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand BJP List: भाजपा की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्रियों की धमक, चंपई, रघुवर और अर्जुन मुंडा की बल्ले-बल्ले

Updated: Sat, 19 Oct 2024 08:56 PM (IST)

Jharkhand BJP Candidates List झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूल ...और पढ़ें

भाजपा की कैंडिडेट लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्रियों की धमक। (फाइल फोटो)
भाजपा की कैंडिडेट लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्रियों की धमक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा ने जारी की 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची, बरहेट और टुंडी पर निर्णय नहीं
  2. रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को जमशेदपुर पूर्वी से टिकट
  3. अर्जुन मंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट
  4. चम्पई सोरेन के बेटे बाबूलाल को घाटशिला से टिकट
  5. सरायकेला से पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भी लड़ेंगे चुनाव

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 66 सीटाें पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को राजधनवार से उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की जगह उनकी पत्नी मीरा मुंडा पोटका से चुनाव लड़ेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को सरायकेला से सीट मिला है, जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को भी घाटशिला से टिकट मिला है।

जमशेदपुर पूर्व सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की धमक बरकरार है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की पुत्रबधू पूर्णिमा दास साहू जमशेदपुर पूर्व सीट से टिकट मिला है। बता दें कि इस सीट पर सरयू राय और रघुवर दास के बीच कश्मकश्म देखने को मिलती है।

सीता सोरेन जामताड़ा से उम्मीदवार

भाजपा ने शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन को जामताड़ा तथा पूर्णिमा दास साहू को भाजपा ने जमशेदपुर पूर्व से प्रत्याशी बनाया है। रांची की सबसे चर्चित सीट पर सीपी सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से टिकट मिला है।

बड़कागांव से आजसू नेता रोशनलाल चौधरी को टिकट 

भाजपा ने टुंडी और बरहेट सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वहीं, आजसू के साथ सहमति बनने के बाद बड़कागांव सीट से आजसू के नेता रोशनलाल चौधरी को टिकट दिया है।

शनिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी करने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिन में बैठक की। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अन्य नेता शामिल हुए।

सूची आने से पहले पार्टी में उभरे असंतोष को लेकर इसमें चर्चा हुई और प्रत्याशी घोषित होने के बाद की स्थितियों को नियंत्रित करने का प्लान तैयार किया गया। हालांकि भाजपा ने जो लिस्ट जारी की है उसमें पहले से संभावित उम्मीदवारों के ही नाम हैं।

किसे मिला कहां से टिकट

1- लिट्टीपाड़ा से बाबूधन मुर्मू

2- महेशपुर से नवनीत हेंब्रम

3- शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन

4- नाला से माधव चंद्र महतो

5- जामताड़ा से सीता सोरेन

6- दुमका से सुनील सोरेन

7- जामा से सुरेश मुर्मू

8- जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर

9- मधुपुर से गंगा नारायण सिंह

10- सारठ से रणधीर कुमार सिंह

11- देवघर से नारायण दास

12- पोड़ैयाहाट से देवेंद्र नाथ सिंह

13- गोड्डा से अमित कुमार मंडल

14- महागामा से अशोक कुमार भगत

15- कोडरमा से डा. नीरा यादव

16- बरकट्ठा से अमित कुमार यादव

17- बरही से मनोज यादव

18- बड़कागांव से रोशन लाल चौधरी

19- हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद

20- सिमरिया से उज्जवल दास

21- बगोदर से नागेंद्र महतो

22- जमुआ से डा. मंजू देवी

23- गांडेय से मुनिया देवी

24- गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी

25- बेरमो से रविंद्र पांडे

26- बोकारो से बिरंची नारायण

27- चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी

28- सिंदरी से तारा देवी

29- निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता

30- धनबाद से राज सिन्हा

31- झरिया से रागिनी सिंह

32- बाघमारा से शत्रुघ्न महतो

33- बहरागोड़ा से डा. दिनेशानंद गोस्वामी

34- घाटशिला से बाबूलाल सोरेन

35- पोटका से मीरा मुंडा

36- जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू

37- सरायकेला से चम्पाई सोरेन

38- चाईबासा से गीता बालमुचू

39- मझगांव से बड़कुंवर गगराई

40- जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा

41- चक्रधरपुर से शशिभूषण समद

42- खरसावां से सोनाराम बोदरा

43- तोरपा से कोचे मुंडा

44- खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा

45- खिजरी से रामकुमार पाहन

46- रांची से सीपी सिंह

47- हटिया से नवीन जायसवाल

48- कांके से डा. जीतू चरण राम

49- मांडर से सन्नी टोप्पो

50- सिसई से अरुण उरांव

51- गुमला से सुदर्शन भगत

52- बिशुनपुर से समीर उरांव

53- सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा

54- कोलेबिरा से सुजान जोजो

55- मनिका से हरि कृष्ण सिंह

56- लातेहार से प्रकाश राम

57- पांकी से कुशवाहा शशि भूषण मेहता

58- डाल्टेनगंज से आलोक कुमार चौरसिया

59- विश्रामपुर से रामचंद्र चंद्रवंशी

60- छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां

61- हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह

62- गढवा से सत्येंद्र नाथ तिवारी

63- भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही

64- राजमहल- अनंत ओझा

65- धनबार- बाबूलाल मरांडी

66- बोरियो- लोबिन हेम्ब्रम

यह भी पढ़ें: Jharkhand BJP List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट

Jharkhand Elections 2024: 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी JMM-कांग्रेस, राजद-वाम दलों को मिलीं सिर्फ इतनी सीटें; तेजस्वी नाराज