विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक मे शिरकत करेगे सांसद और मंत्री

By Edited By:
Updated: Tue, 20 Sep 2016 06:41 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा राज्य के सभी सांसद और मंत्री अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

News Article Hero Image

रांची। केरल मे भाजपा की प्रस्तावित राष्ट्रीय परिषद की बैठक मे मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा राज्य के सभी सांसद और मंत्री अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यह बैठक 24 और 25 सितंबर को बुलाई गई है। एक दिन पूर्व 23 सितंबर को पार्टी पदाधिकारियो की बैठक होगी।

बैठक मे कुछ चुनिंदा प्रदेश पदाधिकारियो और विधायको को भी आमंत्रित किया गया है। इनमे विधायक बिरंची नारायण, अनंत ओझा, राकेश प्रसाद, सीमा शर्मा, दीपक प्रकाश, बाल मुकुंद सहाय और गामा सिंह शामिल है। मुख्यमंत्री बैठक मे भाग लेने के लिए विशेष विमान से 24 सितंबर को सुबह रवाना होगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व अन्य सांसद और पदाधिकारी अपने-अपने संसाधनो से अलग-अलग तिथियो को जाएंगे।