विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अग्रेजी हुकूमत के मुकदमे भी खंगलवा सकती है भाजपा...', अब किस बात पर भड़क गई कांग्रेस?

Updated: Thu, 21 Mar 2024 09:35 PM (IST)

Jharkhand Politics झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर विपक्ष को समाप्त करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा कांग ...और पढ़ें

अग्रेजों हुकूमत के मुकदमे भी खंगलवा है भाजपा: कांग्रेस प्रवक्ता।
अग्रेजों हुकूमत के मुकदमे भी खंगलवा है भाजपा: कांग्रेस प्रवक्ता।

HighLights

  1. भाजपा देश में विपक्ष को समाप्त करना चाहती है : कांग्रेस
  2. कहा- अग्रेजों हुकूमत के मुकदमे भी खंगलवा है भाजपा

राज्य ब्यूरो, रांची। देश के भीतर कांग्रेस को चुनाव से दूर रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस करने की साजिश भाजपा द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के बैंक खाते को पिछली एक माह से फ्रिज किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने इसके साथ ही कहा कि भाजपा विपक्ष को समाप्त करने की कोशिश में सारी संवैधानिक मर्यादाओं को लांघ चुकी है।

उन्होंने कहा कि 1994- 95 के मामले को जिस तरह से सामने लाया जा रहा है उसे लगता है कि भाजपा कांग्रेस को परेशान करने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के समय के मुकदमों को भी खंगलवा सकती है।

शांति ने कहा कि देश की 40 प्रतिशत संपत्ति और 22 प्रतिशत आय देश के 1 फीसद अमीर घरानों के पास है और मोदी ऐसे लोगों को अपना पूरा संरक्षण प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर इलेक्ट्रोरल बांड से अपना खजाना भर चुकी है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के खाते फ्रीज करवाकर भाजपा क्या संदेश देना चाहती है यह पूरी तरह से समझ से परे है।

कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की साजिश : गुंजन

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। पूरे देश की जनता से जुटाए गए पैसे को रोका जा रहा है और कांग्रेस पार्टी के खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है।

उन्होंने इलेक्टोरल बांड पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बांड को असंवैधानिक करार दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव की संभावनाएं समाप्त हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं रांची की दारोगा मीरा सिंह? जिन पर बाबूलाल मरांडी ने लगाए गंभीर आरोप, इलेक्शन कमीशन से कर दी ऐसी मांग

Jharkhand News: 45 साल बाद भी आदेश का पालन नहीं होने पर हाईकोर्ट की फटकार, कहा- राष्ट्रपति भी जता चुकी हैं चिंता