Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi में फ्लाईओवर पर संजय ने भरी रफ्तार, यशस्विनी भुना रहीं HEC का मुद्दा; 25 मई को तय होगी किस्‍मत

    Updated: Thu, 23 May 2024 08:51 AM (GMT+05:30)

    Ranchi Lok Sabha Election 2024 रांची लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होना है। इसके मद्देनजर भाजपा प्रत्‍याशी संजय सेठ और कांग्रेस की ओर से उम्‍मीदवार यश ...और पढ़ें

    यशस्विनी सहाय और संजय सेठ की फाइल फोटो।
    यशस्विनी सहाय और संजय सेठ की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. भाजपा उम्‍मीदवार चुनावी सभाओं में शहर में हुए विकास कार्यों को गिना रहे हैं
    2. यशस्विनी एचईसी की खराब हालात के लिए भाजपा को ठहरा रहीं जिम्मेदार

    जागरण संवाददाता, रांची। Ranchi Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा क्षेत्र में फ्लाईओवर व बेहतर सड़कों पर रफ्तार से भाजपा उम्मीदवार दौड़ लगा रहे हैं। वे चुनावी सभाओं में इसे गिना रहे हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी एचईसी की खराब हालात के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। वे खुद के चुनाव में विजयी होने से पर इस समस्या का निदान करने का आश्वासन दे रही हैं।

    रांची स्मार्ट सिटी

    रांची स्मार्ट सिटी रांची को नए सिरे से पहचान दे रही है। स्मार्ट सिटी को लेकर होने वाले काम की तेज गति के बूते ही रांची को देशभर में स्मार्ट सिटी में 15वां स्थान हासिल मिला है।

    झारखंड केटेगरी में दूसरा स्थान मिला है। जल्द ही रांची स्मार्ट सिटी के नाम से जानी जाएगी। आधारभूत संरचना विकसित करने का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

    रिंग रोड हुआ पूरा

    देर ही सही लेकिन लंबे इंतजार के बाद रांची रिंग रोड का निमार्ण कार्य इस वर्ष पूरा हो गया। 26 किलोमीटर का सड़क निर्माण पूरा नहीं होने के कारण शहर से कई वाहनों को पटना से जमशेदपुर जाना पड़ता था। विकास से रामपुर तक फोरलेन सड़क बनकर तैयार है और इसमें वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है।

    तीन वंदे भारत सहित कई नए ट्रेनों का हुआ परिचालन शुरू 

    रांची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से तीन वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है। इसमें रांची से पटना, रांची से हावड़ा और रांची से वाराणसी के लिए ट्रेन की सेवा शुरू हुई। वहीं अन्य ट्रेनों में रांची-गोरखपुर, रांची-न्यू गिरीडीह, रांची-गोड्डा और टाटा-गोड्डा के लिए नई ट्रनों का परिचालन शुरू हुआ।

    खबरें और भी

    हवाई सेवा में तीन शहरों को जोड़ा

    हवाई सेवा में तीन शहरों को जोड़ा गया। इसमें देवघर, पुणे और लखनऊ जैसे शहर शामिल हैं। 118 करोड़ रुपये से एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्रियों की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। इन शहरों के लिए विमान सेवा करने के लिए लंबे दिनों से मांग चल रही थी। एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया गया।

    आठ महीने में रातू रोड फ्लाईओवर का बनकर होगा तैयार

    रातू रोड फ्लाईओवर का काम 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। आठ महीने में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके अतिरिक्त दो और फ्लाईओवर के बनने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी। कांटाटोली से एयरपोर्ट जाने में काफी कम वक्त लगेगा।

    एचईसी को विशेष पैकेज का इंतजार 

    एचईसी के हालात दिनोंदिन खराब होते जा रहे हैं। केंद्र से विशेष पैकेज नहीं मिलने से स्थिति और खराब हो गई है। कार्यशील पूंजी के अभाव में समय पर वर्कआर्डर नहीं हो रहा है।

    मशीनों का आधुनिकीकरण नहीं होने से नए वर्क आर्डर भी नहीं मिल रहे हैं। अगर विशेष पैकेज मिलता है रोजगार के साथ-साथ समय पर वर्कआर्डर को पूरा किया जा सकेगा।

    जमीन नहीं मिलने के कारण लटका मेगा फूड पार्क

    रांची जिले के अनगड़ा में मेगा फूड पार्क के लिए शिलान्यास किया गया। लेकिन, जमीन नहीं मिलने के कारण यह महत्वाकांक्षी योजना शिलापट्ट में ही दबकर रह गई। इसकी सेवा मिलने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलता ही और क्षेत्र का विकास भी होता।

    रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नहीं खुले उद्योग-धंधे

    पांच सालों में कोई उद्योग-धंधा नहीं खुला है। कई उद्योगों के हालात खराब भी हुए हैं, जिससे रोजगार को बढ़ावा नहीं मिल सका है। इस ओर विशेष ध्यान नहीं देने से क्षेत्र में मौजूद और भी उद्योगों की स्थिति खराब हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं को एक लाख रुपये देने के वादे पर भी वोट मांगे जा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें:

    Ranchi में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो हजार घरों में कट जाएगा कनेक्‍शन, 25 मई से पहले फटाफट करें ये काम

    'न रैलियों में बुलाया, न बैठकों में...', भाजपा के कारण बताओ नोटिस का जयंत सिन्हा ने दिया जवाब