Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भगवान बिरसा मुंडा का अपमान...', I.N.D.I.A की रांची रैली पर भड़की BJP; भ्रष्टाचारी-सनातन विरोधियों का जुटान बताया

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 08:33 PM (IST)

    भाजपा ने 21 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित आइएनडीआइए की रैली को भ्रष्टाचारियों का जुटान बताया है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 21 अप्रैल को ...और पढ़ें

    एक मंच पर सारे परिवारवादी औरर भ्रष्टाचारी दिखेंगे। (फाइल फोटो)
    एक मंच पर सारे परिवारवादी औरर भ्रष्टाचारी दिखेंगे। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा ने 21 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित आइएनडीआइए की रैली को भ्रष्टाचारियों का जुटान कहा है। प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 21 अप्रैल को एक ही मंच पर भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और परिवारवादी राजकुमार दिखेंगे।

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि रैली का नाम उलगुलान रखना भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के अमर बलिदानियों का अपमान है। उलगुलान का आह्वान अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ हुआ था।

    ऐसे भ्रष्टाचारी जुटान का नाम उलगुलान देकर इन्होंने पूरे देश के आदिवासियों का अपमान किया गया है। आगामी चुनाव में जनता इन देश विरोधियों के खिलाफ उलगुलान करेगी।

    सीता सोरेन का नाम लेकर मोर्चा पर साधा निशाना

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सोरेन परिवार के घर की बड़ी बहू सीता सोरेन ने भी अपने साथ परिवार के भीतर हुए अन्याय के खिलाफ उलगुलान का एलान किया है। विषम परिस्थितियों में उन्होंने बच्चियों को पाला-पोसा था। परिवार में उन्हें तिरस्कृत किया गया।

    प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि सीता सोरेन ने अपने आंदोलनकारी पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के रहस्यमयी मौत को साजिश बताते हुए जांच की मांग की। सरकार ने उसे ठंडे बस्ती में डाल दिया। इसपर झारखंड मुक्ति मोर्चा खामोश क्यों है।

    लोबिन हेम्ब्रम के अभियान पर चुप्पी साधना उलगुलान

    उन्होंने कहा कि लोबिन हेम्ब्रम द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ , स्थानीय नीति और 1932 की स्थानीय नीति को लागू करने के लिए किए गए उलगुलान पर भी चुप्पी साध ली है। उल्टे उन पर प्रश्न उठाने के लिए झामुमो के नेताओं द्वारा टारगेट किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: झारखंड की इन 4 सीटों पर अपने पत्ते कब खोलेगी कांग्रेस? इस हॉट सीट पर सियासी हलचल सबसे तेज

    Jharkhand Politics: चुनाव न लड़कर भी फैक्टर बने शिबू सोरेन, मोर्चा के नारों-भाषणों में सिर्फ 'गुरु जी' की गूंज