Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई BJP, विधायक से लेकर मंत्री तक को मिल नया काम

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 12:05 PM (IST)

    इस साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। भाजपा ने प्रदेश में केंद्र सरकार की दी जा रही योजनाओं की जानकार ...और पढ़ें

    झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई BJP
    झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई BJP

    HighLights

    1. मोदी सरकार की योजनाओं से लोगों को कराएगी भाजपा
    2. भाजपा नेता हेमंत सरकार की योजनाओं का भी देंगे जवाब

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Political News हेमंत सोरेन सरकार की लोक लुभावन योजनाओं का जवाब देने के लिए भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी।

    केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को दिए जा रहे फंड और योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिला से लेकर प्रदेश तक के नेताओं को पार्टी ने निर्देशित किया है।

    खासकर ग्रामीण विकास और आदिवासी समाज के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं और उससे लाभान्वित होने वाले लोगों के साथ भी संवाद किया जाएगा।

    मोदी सरकार की सहायताओं का होगा जोर शोर से प्रचार

    केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान अपने दौरे में ग्रामीण विकास के लिए झारखंड को केंद्र से मिली सहायता का विस्तृत विवरण देंगे।

    इसमें लाभुकों की संख्या और उनके लिए दी गई राशि का प्रजेंटेशन भी होगा। पार्टी ने अपने विधायकों से भी हेमंत सरकार की विफलता के साथ मोदी सरकार द्वारा दी रही सहायता को जोरशोर से प्रचार करने को कहा है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में मिलने वाली सम्मान निधि का जिक्र कर पार्टी अपने पक्ष में माहौल तैयार करेगी।

    क्रीमी लेयर पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का भी होगा जिक्र

    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दलित समुदाय के लिए दिए जाने वाले आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने के निर्देश को मोदी सरकार ने मानने से इनकार कर दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने इसे लेकर निर्णय कर लिया है। अब पूरे देश के साथ झारखंड में भाजपा इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जाएगी।

    इस निर्णय को भाजपा विपक्षी दलों द्वारा संविधान बदलने के आरोप का जवाब मानकर चल रही है। प्रदेश भाजपा ने इसे लेकर भी मंथन किया है कि कैसे दलित-आदिवासी समाज को यह समझाया जाए कि भाजपा उनकी हितैषी है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इसके लिए लोगों से संवाद का कार्यक्रम आयोजित करेगी।

    ये भी पढ़ें-

    Hemant Soren: चुनावी मूड में CM हेमंत सोरेन, आदिवासी महोत्सव में एक तीर से साधे कई निशाने

    Jharkhand Politics: झारखंड महिला कांग्रेस ने तैयार किया 3 महीने का एक्शन प्लान, 15 अगस्त के लिए भी बनाई खास रणनीति

    खबरें और भी