Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड कमीशन घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को हाई कोर्ट से झटका, अब चलेगा ट्रायल

    Updated: Wed, 06 May 2026 06:51 PM (GMT+05:30)

    झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की कमीशन घोटाला मामले में डिस्चार्ज याचिका खारिज करने के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया है। ...और पढ़ें

    झारखंड कमीशन घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को हाई कोर्ट से झटका, अब चलेगा ट्रायल

    झारखंड कमीशन घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को हाई कोर्ट से झटका, अब चलेगा ट्रायल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत से टेंडर आवंटन के बाद कमीशन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को राहत नहीं मिली है।

    ईडी कोर्ट से उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज होने और आरोप गठन के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका बुधवार को हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। इससे पहले सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद 26 अप्रैल को अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

    अदालत की ओर से याचिका खारिज किए जाने के बाद अब आलमगीर आलम के खिलाफ ट्रायल शुरू होगा।

    सुनवाई के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की ओर से कहा गया था कि इस मामले में उनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं है, लेकिन ईडी ने मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के मामले में ही चार्जशीट कर दिया गया। उनके यहां से पैसे भी बरामद नहीं हुए थे। ऐसे में उन्हें राहत मिलनी चाहिए।

    ईडी की ओर से अधिवक्ता एके दास और सौरव कुमार ने अदालत को बताया था कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को भी टेंडर आवंटन के बाद कमीशन का पैसा मिलता था। उनके पीएस संजीव लाल के यहां से मिली डायरी में यह लिखा गया था कि मंत्री को भी कमीशन का पैसा दिया जाता है। ऐसे में उन्हें राहत नहीं दी जा सकती है।

    कमीशन घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके ओएसडी संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

    ईडी ने छह मई 2024 को कई इंजीनियरों, ठेकेदारों तथा संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के ठिकानों पर छापामारी की थी।

    छापामारी के दौरान संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के हरमू स्थित आवास से लगभग 32.20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। संजीव लाल के आवास से 10.50 लाख रुपये और सचिवालय स्थित कार्यालय से 2.30 लाख रुपये बरामद हुए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- झारखंड टेंडर घोटाला: नपेंगे 14 भ्रष्ट इंजीनियर, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के करीबियों की संपत्ति जब्त करेगी ED; लिस्ट तैयार

    यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज