रामगढ़ के गोला में स्कार्पियो-आर्टिगा के बीच भीषण टक्कर, छह लोग घायल
रामगढ़ के गोला में NH-23 पर स्कार्पियो और आर्टिगा कार की जोरदार टक्कर में छह लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना निर्माणाधीन भारत माला सड़क पर साइन बोर्ड की क ...और पढ़ें

दुर्घटना ग्रस्त कार। जगारण
HighLights
गोला में स्कार्पियो-आर्टिगा की टक्कर में छह घायल।
NH-23 पर चक्रवाली गांव के पास हुआ हादसा।
संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़)। रामगढ़-बोकारो एच एच 23 चक्रवाली गांव स्थित चौधरी होटल के सामने शुक्रवार अहले सुबह स्कॉर्पियो (जेएच 09एआर-4647) और अर्टिगा कार (जेएच 01एफयू-4526) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार छह लोग घायल हो गए।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर तत्काल एनएचएआइ के एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार पर सवार लोग बोकारो से रांची की ओर जा रही थी। वहीं स्कॉर्पियो बंगाल के तुलिन से जैनामोड़ में आयोजित एक बारात से लौट रही थी। चक्रवाली स्थित चौधरी होटल के समीप दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए।
दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार दानिश अंसारी, अजमल अंसारी, इरफान और मेराज घायल हो गए। सभी जैनामोड़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। वहीं अर्टिगा कार में सवार हरमू रांची निवासी प्रदीप कुमार और रोहित कुमार भी हादसे में घायल हुए।
सूचना मिलने पर गोला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक एनएच-23 पर यातायात प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारत माला निर्माणाधीन सड़क में किसी तरह का कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिससे चालक सड़क को नहीं समझ पा रहे है। इससे वाहन निर्माणाधीन सडक में वाहन चढ़ा रहें है। इसके बाद एन एच 23 में जुड़ने के दौरान घटना घट रही है।
खबरें और भी
समाजसेवी कालीचरण महतो व सगीर अहमद ने भारत माला परियोजना प्रबंधक से जल्द साइन बोर्ड लगाने की मांग की है। ताकि दुर्घटना को रोका जा सके।