Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़: कुजू स्थित श्रीराम पावर प्लांट में हादसा, फर्नेस फटने से 9 से अधिक मजदूर झुलसे; 2 की हालत गंभीर

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:23 PM (IST)

    रामगढ़ के कुजू स्थित श्रीराम पावर प्लांट में रविवार शाम फर्नेश फटने से नौ से अधिक मजदूर घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इला ...और पढ़ें

    अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    HighLights

    1. श्रीराम पावर प्लांट में अचानक फर्नेश फटा।

    2. हादसे में नौ मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर।

    3. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।

    संवाद सूत्र, कुजू (रामगढ़)। कुजू नयामोड़-आरा रोड स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट मुरपा में रविवार की शाम फर्नेस (भट्ठ़ी) में हुए अचानक जोरदार ब्लास्ट से करीब एक दर्जन कर्मी घायल हो गए। आनन फानन में कर्मियों को दि होप अस्पताल रांची रोड ले जाया गया।

    जहां दो कर्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के रांची रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय फर्नेस में स्पंज जलाने और उससे जुड़े कार्य किए जा रहे थे।

    उसी दौरान अचानक भट्ठी फट गई। भट्ठी फटने का धमाका इतना जोरदार था कि आसपास काम कर रहे कर्मियों में अफरातफरी मच गई। फर्नेस के फटने के बाद उसमें मौजूद पिघला हुआ गर्म लोहा और आग की लपटें आसपास फैल गईं।

    दो मजदूरों की स्थिति नाजुक

    इसकी चपेट में आने से कर्मी झुलस गए। मेंटेनेंस कार्य में लगे दो मजदूरों की स्थिति बेहद गंभीर है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों 90 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

    वहीं, स्थानीय अस्पताल में भर्ती तीन कर्मियों की 40 प्रतिशत से अधिक झुलसने की बात सामने आई है। शेष घायल कर्मियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। होप अस्पताल के डॉ. सौरभ कुमार के अनुसार अस्पताल में फैक्ट्री के नौ कर्मियों को इलाज के लिए लाया गया था।

    खबरें और भी

    जिसमें दो की स्थिति गंभीर थी जिसे रांची रेफर कर दिया गया। घायलों में राजेंद्र महतो शिवपुरी हजारीबाग , परमेश्वर महतो रामगढ़, विजय यादव दरभंगा बिहार, संजय प्रसाद महतो रांची रोड रामगढ़, धनंजय सिंह पटना,कुंजी लाल रविदास आरा कांटा रामगढ़, रितेश राणा हजारीबाग, रमेश ठाकुर रामगढ़, राजेन्द्र महतो रामगढ़ शामिल हैं।

    सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री में यह हादसा फर्नेस से जुड़े मैग्नेट संचालन व मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुआ। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी एक वर्ष के अंदर श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में सुरक्षा में लापरवाही के कारण कई बार भट्ठी फटने से करीब आधा दर्जन कर्मी जान गंवा चुके हैं।

    इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों में लापरवाही करने के कारण पुनः घटना घटित हो गई। घायल कर्मियों के स्वजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जबकि इस संबंध में फैक्ट्री प्रबंधन कुछ भी बताने से भागते रहे।

    यह भी पढ़ें- रांची में शुरू हुआ झारखंड का पहला रोबोटिक सर्जरी प्रोग्राम, अब राज्य में ही होंगे जटिल आपरेशन