Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! प्रिंस खान-राहुल दूबे गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:14 PM (IST)

    हजारीबाग पुलिस ने राहुल दूबे और प्रिंस खान गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बम, हथियार और कारतूस बरामद किए ...और पढ़ें

    राहुल दूबे और प्रिंस खान गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार। जागरण

    राहुल दूबे और प्रिंस खान गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार। जागरण

    HighLights

    1. राहुल दूबे और प्रिंस खान गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने दो देशी बम, दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए।

    संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। हजारीबाग जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बड़कागांव और गिद्दी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहुल दूबे और प्रिंस खान गिरोह से जुड़े चार सक्रिय सदस्य अंकित कुमार पांडे पिता अरुण कुमार पांडेय ग्राम पिपराडीह, थाना बड़कागांव हजारीबाग, ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल पिता अवध किशोर पांडेय, ग्राम शिवाडीह थाना बड़कागांव हजारीबाग, कुणाल कुमार पांडेय पिता रामप्रवेश झा, मेनरोड पतरातू रामगढ़, करमा कुमार साहू पिता हरि साहू पतरातू बाजार रामगढ़ को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपितों के पास से देशी बम 2, देशी पिस्टल 2, एक कारतूस, एक खोखा, एक मिस फायर गोली, पांच मोबाइल, पर्चा चार पीस बरामद किया गया हैं।

    कार्रवाई के दौरान गिरोह के एक सदस्य के बाएं पैर में गोली भी लगी है। हजारीबाग एसपी ने शनिवार को हजारबीगा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

    एसआईटी ने सात अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य अंकित कुमार पांडेय, पिता अरुण कुमार पांडेय, ग्राम पिपराडीह, थाना बड़कागांव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में टेलीग्राम एप के माध्यम से गैंगस्टर प्रिंस खान तथा गिरोह के अन्य सदस्यों से बातचीत और चैट किए जाने की जानकारी सामने आई।

    बताया कि अंकित राहुल दूबे गिरोह के भी संपर्क में था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अंकित ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल स्थित ट्रांसपोर्ट रोड में 25 जुलाई की रात हुई गोलीबारी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।

    खबरें और भी

    घटना के बाद प्रिंस खान गिरोह के नाम से पर्चा छोड़ने की बात भी सामने आई है। इस मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 133/26 दर्ज है। अंकित के निशानदेही पर प्रिस खान गिरोह के अन्य दो सक्रिय सदस्य आम प्रकाश पांडे उर्फ कौशल और कुणाल कुमार पांडे को गिरफ्तार किया गया।

    इन्होंने बताया हिक पिपराडीह गोव के नजदीक स्थित बंद गैस प्लांट में हथियार व अन्य सामग्री छुपाकर रखे है। अंकित को विधिवत गिरफ्तार कर एसआईटी की टीम पिपराडीह-चंदौल सड़क किनारे बंद पड़े गैस प्लांट के पास पहुंचकर हथियार एव बम बरामदगी की कार्रवाई कर रही थी।

    इसी दौरान अंकित कुमार पांडेय के द्वारा छुपाकर रखे गए देशी पिस्तोल को लेकर भागने लगा। भागने के क्रम में पुलिस बल पर फायर कर दिया।

    इसी क्रम में पुलिस ने अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षा में फायर कर दिया। जिससे अभियुक्त अंकित कुमार पांडे के बांये पैर में गोली लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ लिया और घटना स्थल पर हथियार, बम एवं पर्चा बरामद किया।

    सोशल मीडिया के माध्यम से हथियार-बम की सप्लाई का आरोप

    एसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सूचना मिली कि पतरातू बाजार निवासी करमा कुमार साहु राहुल दूबे और प्रिंस खान गिरोह के लिए हथियार व बम की सप्लाई करता है। वह सोशल मीडिया एप के माध्यम से गिरोह के सदस्यों के संपर्क में रहता था।

    सूचना के आधार पर करमा कुमार साहु को पूछताछ के लिए गिद्दी थाना लाया गया। बताया कि पुलिस के पूछताछ में करमा ने गिरोह के लिए गिद्दी थाना क्षेत्र सहित अन्य कोलियरी क्षेत्रों में हथियार और बम उपलब्ध कराने की बात बताई।

    उसके अनुसार, गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर घटना के लिए हथियार, गोली और बम की मांग करते थे। इसके बाद वह उन्हें उपलब्ध कराता था।

    करमा की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को गिद्दी साधुकुटिया जंगल में छिपाकर रखे गए बम और देशी पिस्टल की मैगजीन बरामद की गई। इस मामले में गिद्दी थाना कांड संख्या 22/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूर्व की आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है।

    व्यापारियों व कोयला कारोबारियों में भय फैलाकर लेवी व रंगदारी वसूली का आरोप

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि राहुल दूबे और प्रिंस खान गिरोह द्वारा गिद्दी थाना क्षेत्र एवं अन्य कोलियरी क्षेत्रों में व्यापारियों, ठेकेदारों, कोयला कारोबारियों तथा कोयला कंपनियों के बीच हथियार, बम और फायरिंग के माध्यम से भय का माहौल पैदा कर लेवी व रंगदारी वसूलने का प्रयास किया जाता है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

    ये एसआईटी टीम में थे

    एसआईटी टीम में बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद, बड़कागांव इंस्पेक्टर शाहिद रजा, पुअनि दीपक सिंह, पुअनि इकबाल हुसैन, पुअनि वेदप्रकाश पांडेय, पुअनि रथु उरांव, पुअनि सागेन मुर्मू, पुअनि निशांत केरकेट्टा, पुअनि विब्बू रजक, पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि राकेश खवास एवं तकनीकी शाखा/संगठित अपराध शाखा के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।