झारखंड छात्र आंदोलन: रांची जाने वाले रास्तों में कड़ी निगरानी, वाहनों की हो रही जांच
रांची में छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा घेराव आंदोलन को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन सोमवार सुबह से ही सतर्क रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ...और पढ़ें
-1786331632943_m.webp)
वाहनों की जांच करती पुलिस। फोटो जागरण
HighLights
रामगढ़ प्रशासन रांची छात्र आंदोलन को लेकर सतर्क।
मांडू NH-33 पर रांची जाने वाले वाहनों की जांच।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन तलाशी अभियान।
संवाद सूत्र, मांडू (रामगढ़)। छात्रों द्वारा रांची में प्रस्तावित विधान सभा घेराव आंदोलन को लेकर रामगढ़ जिला एवं प्रखंड प्रशासन सोमवार अहले सुबह से ही पूरी तरह सतर्क रहा। एहतियात के तौर पर रांची–पटना मुख्य मार्ग एनएच-33 पर मांडू स्थित मणिपाल स्कूल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान रांची की ओर जाने वाले बाइक, कार, बस, ऑटो समेत सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहन तलाशी ली गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। जांच अभियान का नेतृत्व अपर समाहर्ता रामगढ़ और अनुमंडल प्रशासन की निगरानी में किया गया।
मौके पर अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी , एसडीपीओ,अंचल अधिकारी , मांडू थाना प्रभारी तथा घाटो ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ कई चौकीदार मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ यात्रियों से भी पूछताछ की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के उद्देश्य से यह जांच अभियान चलाया गया। पूरे अभियान के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और रांची जाने वाले मार्गों पर लगातार निगरानी रखी गई। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा जांच में सहयोग करने की अपील की गई।