Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ जिमखाना क्लब को मिलेगा फाइव स्टार लुक, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से होगा लैस

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:45 PM (IST)

    रामगढ़ जिमखाना क्लब को अंतरराष्ट्रीय मानकों और फाइव स्टार होटल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में बार और कमरे का उद्घाटन हुआ है। ...और पढ़ें

    नए रूप में विकसित हो रहा रामगढ़ जिमखाना क्लब

    नए रूप में विकसित हो रहा रामगढ़ जिमखाना क्लब

    HighLights

    1. क्लब को फाइव स्टार होटल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

    2. अंतरराष्ट्रीय मानकों के बैडमिंटन, पिकबाल कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट एरिना।

    3. मार्च 2027 तक सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, सदस्यता खुली।

    जागरण संवाददाता, रामगढ़। सभी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ रामगढ़ जिमखाना क्लब अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं प्रदान करेगा। इसे फाइव स्टार होटल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

    इसकी आधिकारिक घोषणा रामचंद्र रुंगटा समूह के पदाधिकारियों ने शनिवार को करते हुए बताया कि जिमखाना क्लब का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया जा रहा है।

    आयोजित प्रेस वार्ता में आरसी रुंगटा समूह के मुख्य महाप्रबंधक सुभेरेंदु चटर्जी, कार्पोरेट अफेयर के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश झा, जिमखाना क्लब के एसोसिएट डायरेक्टर पल्लवी आनंद और प्रशासक अरविंद सिंह ने बताया कि पहले चरण में क्लब में बार और कमरों का उद्घाटन किया गया है।

    जिमखाना क्लब में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बताया गया कि क्लब की स्थापना वर्ष 1999 में रामचंद्र रुंगटा द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य परिवारों को एक साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करना था।

    इस सोच को आगे बढ़ाते हुए क्लब में अतिथियों की सेवा, मनोरंजन और जीवनशैली के नए मानक स्थापित किए जा रहे हैं। क्लब में अंतरराष्ट्रीय मानकों के बैडमिंटन कोर्ट, पिकबाल एवं पैडल कोर्ट, बाक्स क्रिकेट एरिना और वाकिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है।

    आगामी अक्टूबर में जिमखाना क्लब में 9 दिनों तक भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें वृंदावन के संत को आमंत्रित किया गया है।

    क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि नए स्वरूप का निर्माण तेजी से चल रहा है और मार्च 2027 तक सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इसके साथ ही क्लब की मेंबरशिप भी ओपन कर दी गई है।