कोयलांचल भुरकुंडा में प्रिंस खान गिरोह की दस्तक से दहशत, व्यापारियों में बेचैनी; गैंगवार की आशंका से सहमे लोग
प्रिंस खान गिरोह की भुरकुंडा कोयलांचल में दस्तक से व्यापारियों में दहशत फैल गई है, जहां पुलिस मुठभेड़ में एक शूटर घायल हुआ और भारी मात्रा में हथियार ब ...और पढ़ें

गैंगवार की आशंका से सहमे लोग
HighLights
भुरकुंडा में प्रिंस खान गिरोह की दस्तक से दहशत।
पुलिस मुठभेड़ में शूटर घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद।
रामगढ़ में गैंगवार की आशंका, पुलिस के लिए चुनौती।
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा सेंट्रल स्कूल में कुख्यात प्रिंस खान के शूटर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ से कोयलांचल भुरकुंडा सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत है।
पुलिस मुठभेड़ से यह साफ हो गया है कि कुख्यात प्रिंस खान की नजर अब भुरकुंडा कोयलांचल सहित पतरातू आसपास के क्षेत्रों पर है। पुलिस पर फायरिंग कर उसके गुर्गे शिवराज राम उर्फ शिवा ने गिरोह के बढ़ते मनोबल का प्रमाण दिया।
नेटवर्क को तोड़ना पुलिस के लिए चुनौती
हालांकि रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की सयुक्त टीम ने शूटर का एनकाउंटर कर हथियार व कारतूस बरामद कर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया। जो कुख्यात प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लेकिन कोयलांचल से प्रिंस खान गिरोह के नेटवर्क को तोड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
गिरफ्तार अपराधी शिवराज राम उर्फ शिवा और आरिज आलम से पूछताछ कर पुलिस गिरोह से जुड़े अपराधी और सहयोगियों की लिस्ट तैयार कर रही है। हालांकि जो भी हो एनकाउंटर की घटना ने कोयलांचल के कारोबारियों, व्यवसायियों और ठेकेदारों की बेचैनी बढ़ा दी है।
हालिया दिनों में राहुल दुबे और राहुल सिंह गैंग की धमकी और फायरिंग की घटना से कारोबारी जगत के लोग परेशान रहे हैं। अब धनबाद व रांची में आतंक का पर्याय प्रिंस खान गिरोह की कोयलांचल में दस्तक क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए काफी खतरनाक मानी जा रही है।
खबरें और भी
प्रिंस खान गिरोह के कोयलांचल नेटवर्क पर फोकस
रामगढ़ जिला पुलिस अब प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के कोयलांचल नेटवर्क पर फोकस कर रही है। पुलिस को पूछताछ में पुख्ता इनपुट मिले हैं। जिसके आधार पर छापेमारी भी की जा रही है।
जिला में पहले से ही पांडेय गिरोह, श्रीवास्तव गिरोह, राहुल दुबे गिरोह और राहुल सिंह गिरोह की सक्रियता रही है। जो पुलिस के लिए हमेशा चुनौती बनी रहती है। इसलिए पुलिस किसी भी हाल में प्रिंस खान गिरोह को खड़ा होने से पहले ही लंगड़ा करने के तर्ज पर काम कर रहा है।
आपराधिक गिरोह में खूनी संघर्ष की संभावना
रामगढ़ जिला में पांडेय गिरोह, श्रीवास्तव गिरोह, राहुल दुबे गिरोह और राहुल सिंह गिरोह की सक्रिय है। ऐसे में नए गिरोह की इंट्री से पहले से स्थापित गिरोह का असहज होना स्वभाविक है। इसलिए जानकारों की माने तो आपराधिक गिरोह में खूनी संघर्ष की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि रंगदारी वसूली और पहले से बने सिस्टम में सेंध किसी भी नए गिरोह के लिए आसान नहीं है।
हथियारों का जखीरा मिलने से अचंभित हुई पुलिस
सोमवार की अहले सुबह भुरकुंडा सेंट्रल स्कूल में हुए एनकाउंटर में प्रिंस खान गिरोह का शूटर सयाल निवासी शिवराज राम उर्फ शिवा पुलिस की गोली से घायल हो गया। इस कार्रवाई में 2 पिस्टल और 59 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
वहीं उसकी निशानदेही पर सहयोगी आरिज आलम को कुजू क्षेत्र के बलसगरा से गिरफ्तार किया गया। उसके पास दो पिस्टल और 21 गोली बरामद हुई। गिरोह के लोग रांची में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या करने की फिराक में थे। राजधानी रांची में बड़े अपराध को अंजाम देने के लिए जुटाया गया था।
भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी ने पुलिस को भी अचंभित कर दिया है। क्योंकि पिस्टल के साथ 10-15 जिंदा कारतूस बरामद होना कोई बड़ी बात नहीं, मगर पिस्टर के साथ भारी मात्रा में कारतूस मिलना बड़ी और लंबे समय की तैयारी की ओर इशारा करता है।