Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Palamu Crime: कनपटी पर पिस्टल सटा शिक्षक दंपती को बनाया बंधक, 4 घंटे तक घर में की लूटपाट

    By Himanshu Tiwari Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Fri, 21 Nov 2025 04:34 PM (GMT+05:30)

    पलामू में अपराधियों ने एक शिक्षक दंपती को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया और उनके घर में चार घंटे तक लूटपाट की। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलि ...और पढ़ें

    शिक्षक दंपती को बंधक लूट ले गए कीमती सामान।

    शिक्षक दंपती को बंधक लूट ले गए कीमती सामान।

    HighLights

    1. शिक्षक दंपती को बनाया बंधक

    2. कनपटी पर पिस्टल सटाकर लूट

    3. चार घंटे तक घर में लूटपाट

    संवादसूत्र, जागरण हैदरनगर(पलामू)। हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही टोला मुगलजान में गुरुवार देर रात हुई भीषण डकैती ने पूरे गांव को दहला दिया है। एक पखवाड़े से क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक वारदातों के बीच डकैतों ने शिक्षक दंपती को चार घंटे तक बंधक बनाए रखा और घर में जमकर उत्पात मचाया।

    ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना हाल के वर्षों की सबसे भयावह डकैती है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

    ऐसे दिया घटना को अंजाम

    मुगलजान निवासी मृत्युंजय मेहता (45 वर्ष), शिक्षक सरस्वती शिशु मंदिर जपला और उनकी पत्नी अनिता देवी, पैरा शिक्षिका, रात करीब 11 बजे सो चुके थे।इसी दौरान मृत्युंजय मेहता शौच के लिए उठे तो छत पर कुछ लोगों की आहट मिली। तभी नीचे आए एक डकैत से उनका सामना हो गया। हल्की हाथापाई हुई, तभी तीन और डकैत घर में घुस आए और बाकी बाहर पहरा देते रहे। डकैत पिस्तौल, चाकू और लोहे की रॉड से लैस थे।

    उन्होंने शिक्षक दंपती की बेरहमी से पिटाई की, दहशत में डालने के लिए पिस्टल सटा दी और उन्हें बंधक बनाकर रखा । इसके बाद पूरा गिरोह घर के हर बक्से, बैग और अलमारी को खंगालता रहा। जेवरात, नकदी, मूल्यवान वस्त्र और अन्य सामान लूटकर अपने साथ ले गए। चार घंटे तक घर के अंदर तांडव डकैतों ने दंपती से बार-बार चाबी और नकदी की मांग की।

    इतना ही नहीं, घरवालों से खाना पकाने तक को कहा और करीब चार घंटे तक घर में तांडव मचाते रहे। पूरी घटना रात 11 बजे से शुक्रवार तड़के 3 बजे तक चलती रही। जाते-जाते डकैतों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

    खबरें और भी

    प्रशासन की सक्रियता पर सवाल

    घटना की सूचना पर हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। बाद में डीएसपी एस. मो. याकूब भी कुकही पहुंचे और पीड़ित दंपती से पूछताछ की। हालांकि ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है। ग्रामीणों का मानना है कि सिर्फ चार डकैत ही नहीं बल्कि दस से पंद्रह डकैत एक साथ आए थे।

    लोगों का कहना है कि शिक्षक दंपती जैसे सामान्य परिवार को निशाना बनाए जाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। रातभर गिरोह का बेखौफ घूमना और चार घंटे तक घर में उत्पात मचाना पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठाता है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी, रात्रि गश्ती बढ़ाने और क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।जल्द दहशतगर्द डकैत को पकड़ लिया जाएगा। कड़ी करवाई की जाएगी।