विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड: पलामू के जंगल में बम विस्फोट से ग्रामीण का हाथ जख्मी, नक्सली कनेक्शन की आशंका

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:48 PM (IST)

पलामू के काचन गांव में जंगल में खुखड़ी चुनते समय बम विस्फोट से 55 वर्षीय शनिचर राम का बायां हाथ ...और पढ़ें

पलामू के जंगल में बम विस्फोट से ग्रामीण का हाथ जख्मी, नक्सली कनेक्शन की आशंका

पलामू के जंगल में बम विस्फोट से ग्रामीण का हाथ जख्मी, नक्सली कनेक्शन की आशंका

HighLights

  1. जंगल में खुखड़ी चुनते समय बम विस्फोट में ग्रामीण घायल।

  2. 55 वर्षीय शनिचर राम का बायां हाथ बुरी तरह जख्मी।

  3. ग्रामीणों ने नक्सलियों द्वारा बम छिपाए जाने की आशंका जताई।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव में मंगलवार सुबह जंगल में खुखड़ी चुनने गए 55 वर्षीय शनिचर राम बम विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट में उनका बायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

स्वजनों के अनुसार, काचन निवासी रामवृक्ष मोची के पुत्र शनिचर राम सुबह करीब सात बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में खुखड़ी चुनने गए थे।

खुखड़ी चुनने के दौरान उन्होंने एक बिल में हाथ डाला, तभी जोरदार विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से उनका बायां हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने रामगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शनिचर राम को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि जंगल में बम नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हो सकता है।

हालांकि, बम वहां कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में विस्फोट हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।