Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'अबुआ आवास' के नाम पर जनता को लूट रही हेमंत सरकार' नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला

    By Lesliganj d Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 07:22 PM (IST)

    शनिवार को सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। इस दौरान 500 महिला ग्रुप के बीच सिलाई मशीन बांटे गए। इस दौरान विधायक ने 5 हजार महिलाओं को अंग व ...और पढ़ें

    'अबुआ आवास' के नाम पर जनता को लूट रही हेमंत सरकार' नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला
    'अबुआ आवास' के नाम पर जनता को लूट रही हेमंत सरकार' नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला

    संवाद सूत्र, नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू)। विधायक मद से पांकी विधायक ने सखी मंडल की बहनों को आजीविका संवर्धन के लिए सिलाई मशीन वितरण का शुभारंभ शनिवार को किया। इस के लिए विधायक ने अपने मौर्य फार्म हाउस में समारोह का आयोजन किया। इसमें तरहसी व मनातू प्रखंड के पांच पंचायत के करीब 500 महिला समूह के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

    अपने निजी खर्चे से विधायक ने 5 हजार महिलाओं को अंग वस्त्र प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अबुआ आवास के नाम पर हेमंत सरकार जनता को ठग व लूट रही है। कहा कि भाजपा ही एक पार्टी है, जो सबके विकास के लिए काम करती है।

    अमर बाउरी ने कहा- ED के रडार पर CM सोरेन

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास से धन निकल रहा है। मुख्यमंत्री ईडी के रडार पर हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। 2024 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास, उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न, आयुष्मान भारत, शौचालय निर्माण जैसे कई योजनाओं का जिक्र किया।

    विधायक ने कहा- चुनाव में किए वादों को पूरा करने का काम जारी

    इसके पहले पांकी के विधायक मेहता ने कहा कि सखी मंडल की बहनों से पूर्व के चुनाव में किए गए वादों को सिलाई मशीन व अंगवस्त्र देकर पूरा करने की शुरुआत कर दी है। सिलाई मशीन वितरण के बाद प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। पीएम मोदी के सपनों वाला आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आधी आबादी वाली बहनों को सशक्त करना जरूरी है।

    खबरें और भी

    केंद्र ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशित आरक्षण दिया है। लोकसभा चुनाव में इस बार मोदी के हाथों को और मजबूत करना है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा 2024 चुनाव में भाजपा नेता को लोकसभा भेजकर पीएम मोदी के 400 सांसदों को जिताने के संकल्प को पूरा करने में साथ देंगे।

    ये भी पढ़ें: New Year पर आप बना सकते हैं यहां का प्लान, पर्यटकों से गुलजार होने लगा है पालकोट; मनोरम दृश्य देख खींचा चला आएगा आपका मन

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: पहले करते थे बाइक की रेकी, इधर-उधर खिसकते ही कर देते थे हाथ साफ; पुलिस ने पकड़ा तो उड़ गए होश