विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में भाई के सामने 16 वर्षीय किशोरी ने डैम में लगाई छलांग, 5 घंटे बाद मिला शव

Published: Thu, 08 Oct 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

छतरपुर के हड़ियाही डैम में 16 वर्षीय किशोरी सरिता कुमारी ने अपने छोटे भाई के सामने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

5 घंटे बाद मिला शव

5 घंटे बाद मिला शव

HighLights

  1. 16 वर्षीय किशोरी ने हड़ियाही डैम में छलांग लगाई।

  2. छोटे भाई के सामने गहरे पानी में डूबकर मौत।

  3. पांच घंटे बाद शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सूत्र, छतरपुर (पलामू)। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हड़ियाही डैम में बुधवार को 16 वर्षीय किशोरी ने अपने छोटे भाई के सामने गहरे पानी में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। 

मृतका की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी नौडीहा गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश पासवान की 16 वर्षीय पुत्री सरिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 

भाई के सामने ही गहरे पानी में छलांग लगा दी

बताया जाता है कि सरिता अपने भाई के साथ किसी काम से छतरपुर आई थी। इसके बाद उसने डैम घूमने की बात कहकर छतरपुर से टोटो किराये पर लिया और भाई के साथ हड़ियाही डैम पहुंची। दोनों डैम के ऊपरी छोर पर पहुंचे थे। इसी दौरान सरिता ने अचानक भाई के सामने ही गहरे पानी में छलांग लगा दी। 

बहन को डूबता देख भाई ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस के साथ छतरपुर के एसडीओ और एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। करीब पांच घंटे बाद सरिता का शव बरामद किया गया। 

घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस शव बरामद करने के बाद घटना के कारणों की जांच में जुटी है। युवती ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस स्वजनों और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- पलामू में हाथियों का आतंक: चैनपुर के जंगलों में 4 दिनों से डटे 15 हाथियों का झुंड, रौंद रहे धान की फसलें