Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मवेशी चोरी से परेशान ग्रामीण पहुंचे थाना, पाकुड़ थानेदार ने डांटकर भगाया; पुलिस की बेरुखी से आक्रोश

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 08:07 PM (IST)

    पाकुड़ के बलियाडांगा गांव में मवेशी चोरी से त्रस्त ग्रामीण जब शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचे, तो थाना प्रभारी ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें डांटकर भगा ...और पढ़ें

    पशु चोरी की शिकायत लेकर पाकुड़ नगर थाना पहुंचे ग्रामीण। (फोटो जागरण)

    पशु चोरी की शिकायत लेकर पाकुड़ नगर थाना पहुंचे ग्रामीण। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, पाकुड़। न्याय की उम्मीद लेकर नगर थाना की चौखट पर पहुंचे पीड़ित ग्रामीणों को क्या पता था कि उन्हें मवेशी चोरों के साथ पुलिस की बेरुखी का भी सामना करना पड़ेगा। नगर थाना क्षेत्र के बलियाडांगा गांव में एक के बाद एक दो दर्जन से अधिक मवेशियों (बकरी, खस्सी, बछड़ा) की चोरी से त्रस्त ग्रामीण जब शुक्रवार को टाउन थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी ने उनकी पीड़ा सुनने के बजाय डपट दिया।

    पुलिस के रवैये को देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और नगर थाना परिसर में ही पुलिस को खरी-खोंटी सुनाने लगे। दरअसल, बीते दो माह से बलियाडांगा गांव में लगातार मवेशियों की चोरी हो रही है। बलियाडांगा गांव पुलिस लाइन से सटा हुआ है। पिछले दिनों ग्रामीणों ने एक मवेशी चोरी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद भी पुलिस उससे बचाने में जुटी रही।

    ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को जब नगर थाना पहुंच नगर थाना प्रभारी को घटनाओं से अवगत कराया तो वह भड़क गए और दुर्व्यवहार करने लगे। वह मवेशी चोरी शिकायत सुनने के मूड में नहीं थे। पुलिस का तेवर देख सभी ग्रामीण कार्यालय से बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने मौखिक रुप से यह भी बताया कि मवेशी चोरी और चोर से संबंधित आवेदन तक नहीं लिया।

    महिलाओंं ने सुनाई आपबीती 

    पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियाडांगा, किताझोर और पुलिस लाइन के समीप की बस्ती में पिछले काफी समय से जारी मवेशी चोरी को लेकर ग्रामीण काफी परेशान है। लगातार हो रही चोरी से त्रस्त ग्रामीणों ने जब हिम्मत जुटाकर एक चोर को रंगेहाथ पकड़ा तो उसने हिम्मत दिखाते हुए ग्रामीणों को धमकाया कि उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते।

    खबरें और भी

    इधर, महिलाओं ने आपबीती सुनाई। लिपिका मंडल ने बताया कि अबतक उनकी चार मवेशियों की चोरी हो चुकी है। छाया घोष ने बताया कि उनका छह मवेशी चोरी हुई है। सुशीला मालपहाड़िन ने बताया कि उसका नौ मवेशी चोरी हो चुकी है। अनिता देवी ने बताया कि तीन मवेशियों की चोरी हुई है। फिलानी सरदार ने बताया कि उनकी छह बकरी चोरी हुई है।

    बकरी खरीदने के बहाने करता है चोरी 

    बलियाडांगा के ग्रामीणों ने बताया कि चोर घर-घर जाकर बकरी खरीदने की बात कहता है। इसके दो-तीन बाद उसी बकरी को चोरी कर भाग जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि चोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। बकरी चोर का गिरोह है। पहले रेकी करता है और फिर घटना को अंजाम देता है।

    आरोप गलत है। आवेदन मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिसका मवेशी चोरी हुआ है वह बोलने के लिए तैयार ही नहीं है।

    -

    अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी

    नगर थाना, पाकुड़