सोना-चांदी साफ करने के नाम पर ठगी, झारखंड के पाकुड़ में दो अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार
महेशपुर पुलिस ने सोना-चांदी साफ करने के बहाने ठगी करने वाले दो अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने लखीपुर गांव में एक महिला से सोने ...और पढ़ें

सोना-चांदी साफ करने के नाम पर ठगी, झारखंड के पाकुड़ में दो अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़)। सोना-चांदी साफ करने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले दो अंतरराज्यीय अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना परिसर में सोमवार को पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव के पश्चिम पाड़ा में रविवार को दो व्यक्ति एक बाइक से घुम-घुम कर फ्री में सोना-चांदी साफ करने वाला बताकर लोगों को ठग रहे थे।
सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लखीपुर, पश्चिम टोला पहुंचकर बिहार अंतर्गत भागलपुर जिला के बुधुचक थाना क्षेत्र के एकडारा निवासी सुभाष कुमार और खगड़िया जिला अंतर्गत महेशखुट थाना के गोविंदपुर गांव निवासी सुमित कुमार गुप्ता को पकड़ लिया।
दोनों की तलाशी लेने पर सोना का नथनी व चांदी की अंगुठी बरामद हुआ। गांव के ही संजेनारा बीबी से पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने घर पर थी। उसी समय उक्त दाेनों व्यक्ति बाइक से आया और सोना-चांदी साफ करने वाला बताकर एक स्टील का बर्तन साफ करके दिखाया।
इसके बाद सोना का नथनी और चांदी की अंगुठी ले ली। दोनों जेवर साफ करके सफेद पाउडर के अंदर प्लास्टिक में रख दिया। दोनों ने बताया कि प्लास्टिक को आधा घंटा तक नहीं खोलना है। संजेनारा ने बताया कि घर के अंदर जाकर जब प्लास्टिक खोलकर देखा तो दोनों जेवर गायब था। पीड़ित हो-हल्ला करने लगी।
खबरें और भी
इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गांव पहुंच दोनों को हिरासत में ले लिया। ठगों ने पुलिस को बताया कि डांगापाड़ा में भी फिरोजा बीबी से सोना-चांदी साफ करने के नाम पर सोने का बाली व कान का सोने का बाली ठगी की है।
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि दोनों अपराधियों के पास से चांदी जैसा अंगुठी, मोटोरोला मोबाइल, ब्लैक कलर का अमेरिकन टूरिस्ट बैग जिसमें 15 रुपये वाला भीम पैकेट, प्लास्टिक का गमला, क्लिनिंग पाउडर, स्टेपलर, एक डब्बा, चांदी साफ करने वाला ब्रश, सफेद पन्ना 25 पीस, काले एवं भुरे रंग का सुपर स्प्लेंडर बाइक जिसका नंबर बीआर 10एएफ-8702, स्क्रीन टच मोबाइल, हारपीक के डब्बा के अंदर केमिकल (एसिड), लकड़ी का डंडी वाला ब्रश, भैया पाउडर दो पाकेट, एक डब्बा ब्लीचिंग पाउडर, प्लास्टिक भैली में सोना का नथनी बरामद किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।