Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की धूम-धाम से हुई पूजा, कल खुलेंगे मंदिरों के पट

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 03:45 PM (IST)

    Chaitra Navratri 2024 वासंतिक नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी की धूम-धाम से पूजा की गई। सातवें दिन मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले ...और पढ़ें

    पाकुड़ में मंदिर में स्थापित मां दुर्गा व अन्य देवताओं की प्रतिमा (फोटो- जागरण)
    पाकुड़ में मंदिर में स्थापित मां दुर्गा व अन्य देवताओं की प्रतिमा (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. श्रद्धालुओं ने बेलवरण कर किया मां दुर्गा का आह्वान
    2. भक्तों ने माता कात्यायनी का दर्शन कर दिया पुष्पांजलि

    संवाद सहयोगी, पाकुड़। Chaitra Navratri 2024 वासंतिक नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को जिले भर में मां दुर्गा का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल जाएगा।

    मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इधर, रविवार को शहर के तमाम पूजा पंडालों, देवी मंदिरों और शक्तिस्थलों में षष्ठी के मौके पर बिल्व निमंत्रण (बेल नोती) पूजा हुई।

    देर शाम में परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी दुर्गा को जोड़ा बेल का फल लेकर आमंत्रित किया गया। शहर के हरिणडांगा बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी, छोटी अलीगंज, राज हाईस्कूल रोड़ स्थित दुर्गा कॉलोनी व कैलाश नगर आदि स्थानों पर वासंतिक दुर्गा पूजा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

    षष्ठी तिथि को कात्यायनी माता की पूजा की गई

    षष्ठी तिथि को वैदिक मंत्रों से आह्वान कर कात्यायनी माता की पूजा की गई। पूजा व आरती के दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। सोमवार को मां दुर्गा का पट खुल जाएगा।

    इसके अलावा छोटी अलीगंज, राज हाईस्कूल रोड़ स्थित देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा अंतिम रूप देकर पूजा स्थलों पर स्थापित कर दिया गया। मां दुर्गा के भक्ति गीतों से शहर का पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

    छोटी अलीगंज चैत्री दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आज कलशयात्रा निकाली जाएगी। चैती दुर्गा एवं रामनवमी को लेकर बाजार में लोगों की चहल-पहल देखने को मिल रहा है। शहर पूजा साम्रगी व कपड़ा दुकानों में लोगों की अधिक भीड़ देखी जा रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    41 साल की महिला की अनोखी भक्ति, बनवाईं कीलों के सेज; 9 दिन तक करेंगी मां दुर्गा की आराधना

    Voter List: इस दिन तक वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा सकते हैं मतदाता, निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी