Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना की नहीं आई राशि? तुरंत कराएं ये जरूरी काम; लोहरदगा में 7426 लाभार्थी चूके

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 09:36 PM (IST)

    लोहरदगा में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 7426 लाभुकों को सत्यापन पूरा न होने के कारण राशि नहीं मिली है। इन महिलाओं को जल्द प्रखंड कार्यालय में द ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना। फाइल फोटो

    मंईयां सम्मान योजना। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 7426 लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली।

    2. राशि के लिए प्रखंड कार्यालय में सत्यापन कराना होगा।

    3. आधार, बैंक खाते, ई-केवाईसी सत्यापन लंबित हैं।

    विक्रम चौहान, लोहरदगा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लोहरदगा जिले में अधिकांश लाभुकों के बैंक खातों में योजना की राशि भेज दी गई है, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण 7426 महिलाओं को अब तक Maiya Samman Yojana का लाभ नहीं मिल सका है। ऐसे सभी लाभुकों से जल्द से जल्द संबंधित प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना सत्यापन कराना होगा।

    जिससे लंबित राशि उनके खाते में भेजी जा सके। जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 94428 लाभुक पंजीकृत हैं। इनमें से 87002 महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है। जबकि शेष 7426 लाभुकों का सत्यापन लंबित रहने के कारण उनके खातों में राशि नहीं भेजी जा सकी है।

    कई मामलों में आधार, बैंक खाते, ई-केवाईसी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे मामलों में भुगतान रोक दिया गया है। सत्यापन पूरा होते ही पात्र लाभुकों के खाते में योजना की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। ऐसे में सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिले, इसके लिए सत्यापन प्रक्रिया को जल्द पूरा करना आवश्यक है।

    आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन करानी होगी

    जिन महिलाओं का नाम लाभुक सूची में शामिल है, लेकिन उन्हें अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन करानी होगी। इसके लिए सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी संबंधित विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है।

    खबरें और भी

    इससे लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सकेगा और योजना का लाभ समय पर मिल सकेगा। सत्यापन कार्य को तेजी से पूरा कराने के लिए सभी प्रखंडों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित कर्मियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

    जिन लाभुकों का सत्यापन हो चुका है, उनके खाते में राशि भेज दी गई है। शेष लाभुकों का सत्यापन कार्य पूरा करने को लेकर संबंधित बीडीओ से कहा गया है। सत्यापन कार्य पूरा होते ही उनके खाते में राशि भेज दी जाएगी। -जय संखी मुर्मू, प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, लोहरदगा