आम तोड़कर लौटे पति के सिर पर खून सवार: लोहरदगा में बेटे ने मां और पत्नी को लोहे की सरिया से उतारा मौत के घाट
Jharkhand लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में मड़वा उरांव नामक व्यक्ति ने अपनी 80 वर्षीय मां और 45 वर्षीय पत्नी की लोहे की सरिया से सिर ...और पढ़ें

लोहे की सरिया से सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा। (फोटो: जागरण)
HighLights
लोहरदगा में बेटे ने मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या की।
आरोपित मड़वा उरांव को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार किया।
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में शनिवार की शाम एक पुत्र ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है।
कलयुगी बेटे मड़वा उरांव ने घर में ही लोहे के एक सरिया से अपनी 80 वर्षीय मां रूपी उरांव व 45 वर्षीय पत्नी सोमरी उरांव की बेरहमी से सिर में मारकर हत्या कर दी है।
इस वारदात की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर हत्यारा पुत्र मड़वा उरांव को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम मड़वा उरांव पत्नी सोमरी उरांव के साथ आम बागान में आम तोड़ने गया था। वहां से दोनों पति पत्नी आम तोड़कर घर पहुंचे ही थे, कि मड़वा अचानक से किसी बात को लेकर उत्तेजित हो गया और अपनी मां और पत्नी को लोहे के सरिया से सिर पर मारकर हत्या कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक सप्ताह पूर्व मां और पत्नी का हत्यारा मड़वा उरांव का भतीजा का सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था। जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

पुलिस कर रही कई बिंदुओं पर जांच
छह माह पूर्व भी मड़वा का इलाज रिनपास कांके से कराकर लाया गया है। भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि हत्यारा मड़वा उड़ान गुस्सा में आकर हत्या कांड को अंजाम दिया है। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।
फिलहाल हत्यारा पुत्र को हत्या में प्रयुक्त लोहे के सरिया के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा गया है।
इधर, घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक सप्ताह पहले गांव में सड़क दुर्घटना में दो युवकों को मौत भी हुई थी।
इसके ठीक एक सप्ताह बाद फिर से दो लोगों की हत्या से गांव में सनाटा पसर गया है। हर लोगों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।