Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खूंटी में दो लोगों की निर्मम हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस, ससुराल विवाद या ऑनर किलिंग का मामला?

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:52 PM (IST)

    खूंटी में तजना नदी किनारे मिले नेहा कुमारी और अरुण कुमार राणा के शवों की पहचान लोहरदगा के बड़ागाई गांव निवासी के रूप में हुई है। ...और पढ़ें

    निर्मम हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    निर्मम हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    HighLights

    1. खूंटी में तजना नदी किनारे मिले दो शव, लोहरदगा के थे।

    2. मृतकों की पहचान नेहा कुमारी और अरुण कुमार राणा के रूप में हुई।

    3. पुलिस ससुराल विवाद या ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही।

    संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा)। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ागाई गांव के रहने वाले दो लोगों की निर्मम हत्या के बाद शव को खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी के किनारे बरामद करने का मामला चर्चा में बनी हुई है। 

    खूंटी में मिले महिला-पुरुष के शव की पहचान भंडरा थाना क्षेत्र के बड़ागाई गांव निवासी भोला ठाकुर की पुत्री नेहा कुमारी (22 वर्ष) व उसके पड़ोसी हेकडू राणा के पुत्र अरुण कुमार राणा (17 वर्ष) के रूप में हुई है। दोहरे हत्याकांड से बड़ागाई गांव में मातम पसरा हुआ है। 

    घर के लोग शव लाने गए

    घर के सभी लोग शव को लाने के लिए खूंटी गए हुए है। गांव के अगल-बगल के लोगों को नेहा कुमारी और अरुण कुमार राणा की मौत की सूचना इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई। जिसके बाद ग्रामीण आपस में चर्चा करने लगे कि आखिर इन दोनों को घटना का अंजाम किसने दिया। 

    ग्रामीणों के बीच चर्चा यह भी बनी रही कि वारदात का अंजाम सुसराल वालों ने या फिर अपराधियों ने दिया। बड़ागाई पंचायत की मुखिया कैली उरांव का कहना है कि आज से दो वर्ष पूर्व ढुड़िया गांव में पंचायत स्तर पर नेहा कुमारी और उसके पति के बीच विवाद का निबटारा कर दंपति को सुखमय जीवन गुजारने की सलाह दी गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उनका मामला कोर्ट तक पहुंच गया। 

    खबरें और भी

    मृतका के पिता ने किए दो विवाह

    नेहा कुमारी के पिता दो विवाह किए हुए थे। पहली पत्नी से नेहा कुमारी व उनकी बहन निशा कुमारी है। वहीं दूसरी पत्नी से एक पुत्र व पुत्री हैं। घर में सब कुछ ठीक चल रहा था, पर नेहा व उसके पति के विवाद को लेकर घर के लोग काफी परेशान थे। इसी बीच निशा की शादी को लेकर उनके घर में 11 जुलाई को शहनाई बजनी थी, पर इस घटना के बाद अब उस घर में मातमी सन्नाटा पसरा है। 

    बताया जाता है कि नेहा कुमारी की छोटी बहन निशा कुमारी का विवाह 11 जुलाई 2026 को होना तय था। शादी समारोह में बच्चों को शामिल होने के लिए नेहा कुमारी उन्हें लेने खूंटी जिले के करंज थाना क्षेत्र के ढुड़िया गांव स्थित अपने ससुराल अपने पड़ोस के अरुण कुमार राणा के साथ जा रही थी। 

    तजना नदी किनारे मिला शव

    इसी क्रम में दोनों महिला-पुरुष रास्ते से अचानक लापता हो गए। जिसके बाद दोनों का शव खूंटी पुलिस ने शुक्रवार सुबह तजना नदी किनारे से बरामद किया। खूंटी पुलिस ने घटना स्थल पर मिले निमंत्रण कार्ड से मृतक की पहचान की। 

    मामले में बड़ागाई पंचायत की मुखिया कैली उरांव ने बताया कि नेहा का अपने ससुराल से अनबन चल रहा था। जिसे लेकर पंचायत स्तर पर फैसला भी किया गया, पर पंचायत का फैसला नहीं माना गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। मामले में भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि भंडरा थाना में उपरोक्त मामले से जुड़े किसी प्रकार का कोई शिकायत दर्ज नहीं है। घटना खूंटी जिले में हुआ है। 

    खूंटी पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि मानवता के नाते घटना में जितना भी सहयोग हो सकेगा उसे भंडरा थाना पुलिस करेगी।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में तजना नदी के किनारे मिला महिला और युवक का शव, धारदार हथियार से की गई हत्या; कल होनी थी बहन की शादी