विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोहरदगा में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, पांच लाख के 2 इनामी नक्‍सली पकड़े गए, एक की गोली लगने से मौत

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Updated: Thu, 29 Dec 2022 12:08 PM (IST)

भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के रविंद्र गंझू के दस्ते के साथ पुलिस का गुरुवार अहले सुबह सामना हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस अभियान पांच लाख के ईनाम दो नक्‍साली पकड़े भी गए हैं।

लोहरदगा में पुलिस और नक्‍सलियों का हुआ आमना-सामना
लोहरदगा में पुलिस और नक्‍सलियों का हुआ आमना-सामना

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। नक्सलियों के खिलाफ अभियान में लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोहरदगा पुलिस का भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के रविंद्र गंझू के दस्ते के साथ गुरुवार अहले सुबह सीधा सामना हो गया। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ की घटना में पुलिस ने पांच लाख के इनामी दो नक्सलियों को धर दबोचा है। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पकड़े गए दो नक्सलियों में से एक की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस की टीम को गुप्त सूचना पर यह सफलता मिली है। लंबे समय के बाद लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली है।

Jharkhand: 15 लाख ईनामी माओवादी कमांडर अमन गंझू का आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों की सक्रियता से भागते फिर रहे नक्सली

पुलिस ने नक्‍सलियों के खिलाफ चलाया अभियान

सुरक्षाबलों ने गुरुवार अहले सुबह नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पांच लाख के दो नक्सलियों को पकड़ने की सूचना है। पकड़े गए नक्सलियों में एक चंद्रभान पाहन और दूसरा गोविंद बिरिजिया शामिल हैं। इनमें से चंद्रभान की मौत हो गई है। गौरतलब है कि लोहरदगा जिले के अति नक्सल प्रभावित बगडू थाना क्षेत्र के कोरगो गांव में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल चंद्रभान को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया।

अस्‍पताल में तैनात हुए सुरक्षा बल के जवान

नक्सली को सदर अस्पताल लाने के बाद पूरे कैंपस को अभेद सुरक्षा किला के रूप में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सीआरपीएफ के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मालूम हो कि पुलिस के हाथ आए ये दोनों नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के सब जोनल कमांडर हैं। सीआरपीएफ 158 बटालियन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लोहरदगा पुलिस को यह सफलता मिली है।

नक्‍सली कांडों में जेल की हवा खा चुके रामचंद्र बने गांव के सबसे बड़े किसान, सड़क बनाने के लिए दान दे दी जमीन

अभियान में पुलिस ने दो नक्‍सलियों को धर दबोचा

गुप्त सूचना पर पुलिस ने अहले सुबह 3:00 बजे नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। जिसके बाद कोरगो के जंगल में पुलिस का सामना नक्सलियों की टीम के अहले सुबह के 6:30 हो गया। जिसमें पुलिस ने दो नक्सलियों को धर दबोचा। इसी में एक नक्सली की मौत हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने अभी भी अभियान को जारी रखा है।

1 करोड़ के इनामी नक्‍सली मिसिर बेसरा व अनल को पकड़ने टोंटो के जंगलों में घुसे 400 जवान, इन्‍हें ढूंढ़ना चुनौती