किसान के घर में पला हिरण का बच्चा, बकरी के साथ खेलता रहा... जंगल में छोड़ने पर दोबारा लौट आया
लातेहार के बालूमाथ में वन विभाग ने एक किसान के घर से एक साल के हिरण के बच्चे को बचाया। किसान प्रफुल्ल यादव ने बताया कि उसे दो महीने पहले जंगल में मिला ...और पढ़ें

लातेहार में किसान ने दो महीने पाला हिरण का बच्चा। (फोटो: जागरण)
HighLights
वन विभाग ने किसान के घर से हिरण का बच्चा जब्त किया।
किसान ने दो महीने पहले हिरण को जंगल में पाया था।
हिरण को सुरक्षित गारू वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार)। वन क्षेत्र के हेरहंज प्रखंड अंतर्गत बंदुआ गांव में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक वर्ष के नवजात हिरण के बच्चे को बरामद किया।वन विभाग की टीम हिरण के बच्चे को अपने साथ लेकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने के लिए गारू ले गई। किसान से हिरण का लगाव देखने लायक था।
मामले की जानकारी देते हुए बालूमाथ वन क्षेत्र पदाधिकारी नंद कुमार मेहता ने बताया कि बंदुआ गांव निवासी किसान प्रफुल्ल यादव के घर से हिरण के बच्चे की बरामदगी हुई है।
किसान की ओर से हिरण के बच्चे को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई गई थी, इसलिए फिलहाल उसके खिलाफ कोई प्राथमिक मामला दर्ज नहीं की गई है।
उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि हिरण का बच्चा किन परिस्थितियों में उसके घर तक पहुंचा। वहीं किसान प्रफुल्ल यादव ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व उसे जंगल में हिरण का बच्चा मिला था।
वह उसे अपने घर ले आया और बकरी के साथ रखकर उसकी देखभाल करने लगा। बाद में उसने हिरण के बच्चे को जंगल में छोड़ भी दिया था, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर से वापस उसके घर आ गया।
वन विभाग की टीम हिरण के बच्चे को गारू के सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी कर रही है, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में रह सके।
विभाग टीम भी हिरण और किसान के लगाव को देख कर हैरान थी। छापेमारी टीम में प्रभारी वनपाल आनंद चौधरी, वनरक्षी रवि कुमार दास, कैलाश साहू और संतोष कुमार शामिल थे।
यह भी पढ़ें- धनबाद में चील के हमले से टूटा रिश्ता: अपशकुन मानकर रद हुई शादी, बंदरों ने तोड़ दिया था घोंसला
यह भी पढ़ें- मार्च के अंत तक फिर पटरी पर लौटेंगी रांची–लोहरदगा रूट की राजधानी सहित तमाम ट्रेनें