Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाउडर बेचने के बहाने घर में घुसे लुटेरे, महिला से दो लाख की सोने की चेन लूटकर हुए फरार

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 06:02 PM (GMT+05:30)

    बालूमाथ, लातेहार में दिनदहाड़े एक महिला के गले से करीब 15 ग्राम सोने की चेन लूट ली गई। दो अपराधी पाउडर बेचने के बहाने घर में घुसे और गीता देवी को अकेल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. बालूमाथ में महिला से दिनदहाड़े दो लाख की सोने की चेन लूटी।

    2. अपराधी पाउडर बेचने के बहाने घर में घुसे, सीसीटीवी में कैद।

    3. पुलिस जांच में जुटी, घटना से इलाके में भय का माहौल।

    संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय से महज 100 कदम की दूरी पर स्थित एक घर में दिनदहाड़े पाउडर बेचने के बहाने आए दो अपराधियों ने महिला के गले से करीब 15 ग्राम सोने की चेन, जिसकी बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है, लूटकर फरार हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है। 

    जानकारी के अनुसार ब्लॉक कॉलोनी निवासी ललन सिंह की पत्नी गीता देवी उस समय घर में अकेली थीं। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने खुद को पाउडर विक्रेता बताते हुए घर में प्रवेश किया, जहां एक अपराधी ने महिला को अकेला पाकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों फरार हो गए। 

    पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

    पीड़िता गीता देवी ने बताया कि अपराधी काफी आराम से वारदात को अंजाम देकर मौके से निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    बताया जा रहा है कि पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ तौर पर दोनों अपराधियों को घटना को अंजाम देते हुए देखा जा सकता है। दिनदहाड़े इस तरह की लूट की घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल है।