श्रावणी मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! कोडरमा होते हुए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरी शेड्यूल
रेलवे ने श्रावणी मेले के लिए रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें कोडरमा, तिलैया, नवादा सहित विभिन्न स्टेशनों से ...और पढ़ें

रांची-भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
HighLights
रांची-भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
कोडरमा, तिलैया, नवादा से होकर गुजरेंगी, श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। अगर आप श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ और अजगैबीनाथ धाम जाने वाले है, तो ये खबर आपके लिए है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
दोनों स्पेशल ट्रेनें कोडरमा, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, जमालपुर और सुलतानगंज होकर चलेंगी, जिससे कोडरमा जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
पहली स्पेशल ट्रेन (08690/08689) बोकारो, गोमो और कोडरमा मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन 26 जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से चलेगी तथा कोडरमा स्टेशन पर रात 10:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को भागलपुर से चलेगी और दोपहर 3:40 बजे कोडरमा पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक थर्ड एसी, सात स्लीपर और छह सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
दूसरी स्पेशल ट्रेन (08646/08645) बरकाकाना और हजारीबाग टाउन होते हुए कोडरमा पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रांची से रवाना होगी तथा रात 10:40 बजे कोडरमा पहुंचेगी। वापसी में 28 जुलाई से 12 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भागलपुर से चलकर दोपहर 3:40 बजे कोडरमा पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक थर्ड एसी, 13 स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
रेलवे के अनुसार, श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इससे कोडरमा, तिलैया और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सुलतानगंज और भागलपुर की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा। जानकरी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दिया.