पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि बढ़ी, कोडरमा-रांची के यात्रियों को मिलेगी राहत
यात्रियों की बढ़ती भीड़ और त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन 3 अगस्त से 18 सितंबर तक वि ...और पढ़ें

कोडरमा-रांची के यात्रियों को मिलेगी राहत।
HighLights
पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाई गई।
3 अगस्त से 18 सितंबर तक चलेगी यह विशेष ट्रेन।
यात्रियों को त्योहारों और भीड़ में मिलेगी सुविधा।
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 3 अगस्त से 16 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को पटना से चलेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल पांच अगस्त से 16 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार तथा गाड़ी संख्या 03255 7 अगस्त से 18 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से पटना के लिए रवाना होगी।
यह ट्रेन गया, कोडरमा, गोमो, रांची, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर और काजीपेट सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार श्रावणी मेला, त्योहारों और अवकाश के दौरान परिचालन अवधि बढ़ने से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सुविधा होगी तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा।