Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में बाबा धाम जाने वालों के लिए बड़ी राहत! रविवार को भी कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:10 PM (IST)

    हाजीपुर जोन और धनबाद मंडल के अधिकारियों ने कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। सावन में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोड ...और पढ़ें

    कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण करती टीम। जागरण

    कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण करती टीम। जागरण

    HighLights

    1. सावन में रविवार को भी चलेगी कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन।

    2. देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा विशेष लाभ।

    संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर एवं धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों की एक टीम ने सोमवार को कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन सुधार समूह एस आई जी की टीम ने यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया।

    बैठक में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सुविधा दिलीप कुमार, अधिकारी सीईईएनएचएम जनार्दन प्रसाद, मुख्य विधुत अधिकारी सामान्य आनन्द स्वरूप पाण्डेय, सीएसटीई टेली राजेश कुशवाहा, सीईटीएसपी मो. हसन और धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरव
    सहित विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने स्टेशन पर समस्याओं की जानकारी ली।

    कोडरमा स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 6500 टिकटें रिज़र्वेशन, जनरल टिकट एवं मोबाइल के माध्यम से बिकती हैं। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि 37 कैमरे कार्यरत हैं। उन्होंने सभी प्लेटफार्मों पर कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    बैठक में पेयजल, लिफ्ट, सफाई और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार ने कहा कि कोडरमा से मधुपुर तक सप्ताह में 6 दिन चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रविवार को भी चलाने का प्रस्ताव है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, ताकि 29 जुलाई से श्रावण माह में देवघर जाने वाले यात्रियों को लाभ मिल सके।

    खबरें और भी

    अधिकारियों ने नए स्टेशन बिल्डिंग और प्लेटफॉर्म पूछताछ कार्यालय का भी निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर धनबाद के उप मुख्य परियोजना पदाधिकारी (गति शक्ति) मनीष कुमार, वरीय मुख्य अभियंता 2 आशीष कुमार, कोडरमा स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार, और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।