झारखंड में पारिवारिक विवाद के बाद सास की मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला
चंदवारा, कोडरमा में पारिवारिक विवाद के बाद 37 वर्षीय स्वीटी देवी की जहर खाने से मौत हो गई। पहले उनकी माँ ने सौतेली बहू पर जहर देने का आरोप लगाया, लेकि ...और पढ़ें

रविवार को महिला की तबीयत खराब हाेने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते परिजन।
HighLights
सास-बहू विवाद के बाद स्वीटी देवी की मौत।
परिजनों ने पहले हत्या, फिर आत्महत्या का आरोप लगाया।
पुलिस जांच में हत्या-आत्महत्या का मामला उलझा।
विवाद के बाद बिगड़ी हालत
जहर देने का आरोप और फिर पलट गया बयान
इस मामले में पुलिस को दो अलग-अलग पक्ष देखने को मिले, जिसने कानूनी कार्रवाई को पेचीदा बना दिया है:
- पहला आरोप: घटना के तुरंत बाद मृतका की मां, यशोदा देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी सौतेली नातिन (बहू) पर स्वीटी के खाने में जहर मिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया।
- बदला हुआ बयान: शुरुआती शिकायत के कुछ ही घंटों बाद, परिजनों ने पुलिस को दूसरा आवेदन सौंपा। इसमें उन्होंने पहले के दावों को बदलते हुए कहा कि स्वीटी देवी मानसिक रूप से विक्षुप्त थीं और इसी कारण उन्होंने खुद विषपान कर लिया।
मृतका का पारिवारिक पृष्ठभूमि
पुलिसिया कार्रवाई
सूचना मिलते ही चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए दूसरे आवेदन के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद करोंजिया गांव में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।