Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह नामांकन के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:19 PM (IST)

    जवाहर नवोदय विद्यालय, पूतो में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है। चयन पर ...और पढ़ें

    जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह नामांकन के लिए आवेदन शुरू।

    जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह नामांकन के लिए आवेदन शुरू।

    HighLights

    1. कक्षा छह नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू।

    2. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित।

    3. 28 नवंबर 2026 को होगी चयन परीक्षा।

    संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पूतो में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक निःशुल्क आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य कुमार अश्विनी अमिताभ ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी।

    परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय समिति के दिशा-निर्देशों एवं आरक्षण नियमों के अनुसार किया जाएगा। इस वर्ष विद्यालय में कक्षा छह की 80 सीटों पर नामांकन होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

    आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्म प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, अभिभावक के हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उन्होंने अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान करने की अपील की।

    प्राचार्य ने बताया कि पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पूतो में विद्यार्थियों को पूर्णतः निश्शुल्क आवासीय शिक्षा, भोजन, पुस्तकें, वर्दी, खेलकूद, पुस्तकालय, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं सहित आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष पहचान रखता है।

    खबरें और भी