Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खूंटी में भूसे के नीचे भूसे के नीचे 50 बोरा डोडा छिपाकर ले जा रहा ट्रक जब्त, तस्कर फरार

    Updated: Sun, 10 May 2026 10:58 AM (IST)

    खूंटी-गुमला सीमा पर रनिया पुलिस ने एक ट्रक से 50 बोरा डोडा जब्त किया है। तस्करों ने डोडा को भूसे के नीचे छिपाकर रखा था। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, तोरपा/रनिया। खूंटी-गुमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत रनिया थाना क्षेत्र के भालूटोली के पास रनिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 50 बोरा डोडा जब्त किया है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रक में नीचे डोडा के बोरे रखे थे और उसके ऊपर भूसा लाद दिया था, ताकि किसी को शक न हो।

    जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि भालूटोली क्षेत्र में अवैध डोडा की खेप पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

    Khunti Trauck

    पुलिस ने भालूटोली के पास झाड़ियों के समीप खड़े संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में ऊपर भूसा और उसके नीचे छिपाकर रखे गए 50 बोरा डोडा बरामद किए गए। पुलिस को देखते ही चालक, खलासी तथा डोडा खरीददार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक सहित पूरे डोडा को जब्त कर लिया है।

    एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रक में उत्तर प्रदेश का नंबर लगा हुआ है।

    खबरें और भी