खूंटी मासिक लोक अदालत में 51 मामलों का निपटारा, 45 लाख से अधिक का हुआ समझौता
खूंटी में आयोजित मासिक लोक अदालत में 51 मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। इन मामलों में कुल 45.44 लाख रुपये का समझौता हुआ, जिसमें एक एमएसीटी ...और पढ़ें

खूंटी मासिक लोक अदालत में 51 मामले निपटाए गए।
HighLights
खूंटी मासिक लोक अदालत में 51 मामले निपटाए गए।
कुल 45.44 लाख रुपये का समझौता हुआ।
संवाद सहयोगी, खूंटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), खूंटी के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 51 मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 45 लाख 44 हजार 49 रुपये की राशि का समझौता हुआ।
लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा (एमएसीटी) के एक मामले में दावाकर्ता को 44 लाख 93 हजार 649 रुपये का मुआवजा चेक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार ने प्रदान किया।
मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए कुल पांच बेंचों का गठन किया गया था। इन बेंचों में परिवार न्यायालय, दीवानी एवं फौजदारी अपील, मोटर दुर्घटना दावा, सीजेएम न्यायालय, एसडीजेएम एवं मुंसिफ न्यायालय, लंबित दीवानी और आपराधिक मामलों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन, बीएसएनएल, नगर पंचायत और बैंकों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया।
डालसा ने लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित, सरल और कम खर्च में समाधान कराने के लिए लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। प्राधिकार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ समय और धन दोनों की बचत होती है।