Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मिलेगा रोजगार का सहारा, खूंटी में SHG से जोड़ने का निर्देश

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:26 AM (IST)

    खूंटी में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया, जिसमें 200 मुद्रा ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा ग ...और पढ़ें

    स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

    स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

    HighLights

    1. स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

    2. हल्दी, अदरक और टमाटर की खेती को बढ़ावा मिलेगा।

    संवाद सहयोगी, खूंटी। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सोमवार को जेएसएलपीएस एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक हुई।

    इसमें स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण, बैंक लिंकेज, कृषि एवं गैर-कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों तथा सहकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, आरएफ के माध्यम से समूह सदस्यों तक नियमित रूप से पहुंच सुनिश्चित करने तथा मुरहू और तोरपा प्रखंडों में आरएफ से संबंधित प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया।

    साथ ही अगले एक माह में प्रथम ऋण जुड़ाव और उन्नत ऋण जुड़ाव की प्रगति को बेहतर करने एवं बैंकों के समन्वय से ऋण मेला आयोजित कर 200 मुद्रा ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वहीं लंबित 31 बीमा दावों का एलडीएम से समन्वय कर शीघ्र निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया।

    जिले में हल्दी और अदरक की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने, उन्नत टमाटर उत्पादन के लिए पॉलीहाउस इकाई की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने तथा स्वयं सहायता समूह स्तर पर कैटल फीड यूनिट और इमली आधारित आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना तैयार करने को कहा गया।

    अफीम प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को वैकल्पिक एवं टिकाऊ आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

    सहकारिता विभाग को प्रत्येक प्रखंड से एक सक्रिय लैम्प्स का चयन कर हर घर नल-जल योजना के संचालन एवं रखरखाव कार्य से जोड़ने का निर्देश दिया गया। साथ ही शीतगृह और गोदामों का भौतिक सत्यापन कर उनके प्रभावी एवं आय-सृजनकारी उपयोग की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

    खबरें और भी


    बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।