विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Assembly Election 2024: मेडिकल कॉलेज, गोगो दीदी और घुसपैठिए का मुद्दा; जानें जामताड़ा की संकल्प सभा में क्या-क्या बोले JP नड्डा

Updated: Sun, 17 Nov 2024 07:11 PM (IST)

जामताड़ा जिले में संकल्प सभा को संबोधित करने पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सीएम सोरेन को घेरा। साथ ही कहा कि झार ...और पढ़ें

कुंडहित प्रखंड के धेनुकडीह मैदान में जेपी नड्डा की जनसभा
कुंडहित प्रखंड के धेनुकडीह मैदान में जेपी नड्डा की जनसभा

HighLights

  1. जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड के धेनुकडीह मैदान में भाजपा की संकल्प सभा
  2. जेपी नड्डा ने झामुमो, कांग्रेस और राजद तीनों पार्टियों को बताया भ्रष्टाचार में लिप्त
  3. झारखंड में भाजपा सरकार बनी तो घुसपैठियों को चुन चुन कर भगाने का किया वादा

संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा)। जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड के धेनुकडीह मैदान में भाजपा की संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने झामुमो, कांग्रेस और राजद तीनों पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आदिवासियों के उत्थान के लिए काम किया है।

पीएम मोदी ने किया आदिवासियों के लिए काम

जेपी नड्डा ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद तीनों ही पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। तीनों ने ही परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। इनके राज में देश का भला नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों के उत्थान के लिए उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। झारखंड के विकास के लिए पीएम मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। गरीब, महिलाओं, आदिवासियों व किसान की आवाज को प्रधानमंत्री सुनकर विकास के लिए नए रास्ता बना रहे हैं।

झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए लाएंगे कानून

आज झारखंड में तेजी से घुसपैठ बढ़ रहा है। झारखंड में घुसपैठी वोटर कार्ड, आधार कार्ड, बनाकर स्थानीयता का लाभ ले रहे हैं। हेमंत सरकार उन्हें बढ़ावा दे रही है। सरकार बनने के बाद ऐसा कानून बनाएंगे की घुसपैठी आदिवासियों की जमीन कभी हड़प नहीं सकेंगे। एक-एक को चुनकर झारखंड से भगाएंगे।

शक्तिशाली देश के रूप में उभरा भारत

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ओबीसी आरक्षण की बात करते हैं। उनके कैबिनेट में 27 मंत्री ओबीसी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत देश की अर्थव्यवस्था 91वें से पांचवें स्थान पर आ गया। आज दुनिया भारत को एक शक्तिशाली देश के रूप में जानती है। देश में 91 प्रतिशत एनएच बनाए गए हैं।

10 मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा

झारखंड में पांच मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। सरकार बनने के बाद झारखंड में और 10 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। देवघर में एम्स का निर्माण किया गया है, अब लोगों के इलाज के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षित बेरोजगारों को दो साल तक दो-दो हजार रुपये दिए जाएंगे।

पहली कैबिनेट बैठक में लागू होगी गोगो दीदी योजना

गोगो दीदी पर चर्चा करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 20 तारीख को मतदान है। 23 तारीख को चुनाव की परिणाम है। चुनाव जीतने के बाद पहली कैबिनेट में ही गोगो दीदी योजना स्वीकृत कराकर महिलाओं के खाते में 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 100 गुना से ज्यादा इजाफा

उन्होंने कहा कि झारखंड में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1000 से बढ़कर 2500 रुपये किया जाएगा। साथ ही 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा।

बेल पर सीएम सोरेन

हेमंत सोरेन ने 4,000 करोड़ का घोटाला किया है। 236 करोड़ के जमीन का घोटाला। इस कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। आज वह बेल पर जेल से बाहर हैं, वह जेल से छूटा नहीं हैं। आज भी वह जमीन घोटाले के आरोपित हैं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, नाला विधानसभा विस्तारक अंकुश वर्णवाल, जिला अध्यक्ष सुमित शरण, विष्णु मंगल, हारिसाधन मंडल, प्रभास हेंब्रम, सुनील राय, टंडन ठाकुर, तारा प्रसन्न महतो, दिलीप हेंब्रम उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Assembly Election 2024: महागठबंधन को लेकर सीएम सोरेन का बड़ा बयान, कहा- BJP को झारखंड से...

Jharkhand Assembly Election 2024: बोकारो की जनसभा में सोरेन सरकार पर बरसे JP नड्डा, धोखाधड़ी और लूट का लगाया आरोप