हावड़ा और नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जसीडीह जंक्शन पर स्टॉपेज
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हावड़ा और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 23 और 25 मार्च को चलेगी। ...और पढ़ें
-1774095073171_m.webp)
विशेष ट्रेन का संचालन। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
04052 नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल 23 मार्च को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
जबकि 04051 हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल 25 मार्च को हावड़ा से 01:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में मार्ग पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी व वातानुकूलित श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध होगी।
महुदा रेलवे स्टेशन नहीं रूकती हैं एक्सप्रेस ट्रेनें
वहीं, दूसरी ओर धनबाद एवं बोकारो जिले के बीच में स्थित महुदा बाजार से सटे महुदा रेलवे स्टेशन में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। दो जिले के बीच में रहने के बावजूद महुदा रेलवे स्टेशन से किसी भी महानगर जाने के लिए ट्रेनों का ठहराव यहां नहीं रहने से इलाके लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता है।
कोरोना काल से पूर्व यहां नई दिल्ली- जगन्नाथपुरी, नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव था। कोरोना काल के बाद भी नंदन कानन एक्सप्रेस का ठहराव महुदा में नहीं दिया गया है। इसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने रेलवे प्रबंधन को कई बार आवेदन दिया लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई।
महुदा रेलवे स्टेशन होकर नई दिल्ली के लिए कई ट्रेनें जाती है लेकिन यहां किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं है। महुदा रेलवे स्टेशन में बने आरक्षण केंद्र का समय बढ़ाने तथा रविवार को भी काउंटर खोलने की मांग लोग वर्षों से करते आ रहे हैं।
अमृत भारत योजना के तहत जहां अन्य रेलवे स्टेशनों में व्यापक स्तर पर सुधार हो रहा है, लेकिन स्टेशन पूर्व की भांति ही बना हुआ है।
कोविड काल से पहले महुदा स्टेशन में ट्रेन आनंद बिहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्स्प्रेस, हल्दिया सुपरफास्ट एक्स्प्रेस, आनंद बिहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्स्प्रेस एवं सांतरागाछी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्स्प्रेस का ठहराव होती थी।
ठहराव बंद होने के बाद से ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, आम जनता पूर्ववत ट्रेनों का ठहराव की मांग को लेकर लगातार रेल मंत्री, आद्रा डिवीजन के डीआरएम के अलावा सांसद एवं विधायक को मांग पत्र देकर गुहार लगाते रहे हैं।
खबरें और भी
लेकिन अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। महुदा रेलवे स्टेशन धनबाद- बोकारो मुख्य मार्ग के 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। स्टेशन में सफाई एवं यात्री सुविधा बेहतर है।
मुख्य मार्ग से स्टेशन तक सड़क मार्ग भी बहुत बेहतर बनाया गया है। लोग यात्री ट्रेनों के अलावा मुख्य मार्ग से भी सफर कर सकते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेनें देखने को मिलती है पर रुकती नहीं है। इसलिये सफर करने के लिये धनबााद, गोमो या अन्य दूसरे स्टेशन जाना पड़ता है।
स्टेशन परिसर को सुंदर बनाया जाना चाहिए साथ ही यात्री सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। इस क्षेत्र के लोगों को जो सुविधाएं चाहिए उसका यहां अभाव है। मुख्य सड़क से स्टेशन परिसर तक लाइट की अच्छी व्यवस्था की जानी चाहिए।
श्याम सुंदर ठाकुर, महुदा बाजार
महुदा बाजार से स्टेशन जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। बाजार के बीच से आने जाने के लिए पहले रास्ता था लेकिन एंगल लगाकर उसे बंद कर दिया गया। अब लोगों को काफी घूमकर स्टेशन जाना पड़ता है। स्टेशन के बाहर वाहन पड़ाव नहीं रहने से लोगों को परेशानी होती है।
निर्मल कुमार रवानी, हाथुडीह कलौनी
नई दिल्ली जाने के लिए यहां से कोई ट्रेन नहीं है। रांची जाने के लिए भी जितनी ट्रेन की जरूरत है, नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
नईमुद्दीन अंसारी, मुरलीडीह
नई दिल्ली- पुरी जाने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस का ठहराव पहले थी अब उसे पुनः बहाल किया जाए। महुदा स्टेशन होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों का भी ठहराव यहां होने से यात्रियों को अधिक सुविधा होगी।
मदन राय, महुदा बाजार