जादूगोड़ा यूसील में स्थानीय की अनदेखी पर ठेका मजदूर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे, कामकाज ठप
जादूगोड़ा यूसील में ठेका मजदूर स्थानीय लोगों की अनदेखी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं, जिससे कामकाज ठप हो गया है। मजदूरों का आरोप है कि ...और पढ़ें

जादूगोड़ा यूसील में लंबित आठ सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कामगोरों के साथ वार्ता करते प्रबंधन और पुलिस पदाधिकारी।
HighLights
यूसील जादूगोड़ा में ठेका मजदूरों का धरना
स्थानीय लोगों की अनदेखी का आरोप
धरने से यूसील में कामकाज ठप
बाहरी उम्मीदवारों को बढ़ावा देने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
हड़ताल से उत्पादन पर असर
हड़ताल का सीधा प्रभाव जादूगोड़ा माइंस की उत्पादन प्रक्रिया पर देखने को मिल रहा है। अयस्क ढुलाई, केनासिंग, परिवहन और अन्य आवश्यक कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। इससे यूसीआईएल के विभिन्न प्रोडक्शन यूनिट प्रभावित होने लगे हैं।
बैठक में मुसाबनी सीओ पवन कुमार, बीडीओ, जादूगोड़ाथाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद और ठेका मजदूरों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ठेका मजदूरों की मांगें
- मृतक ठेका कर्मचारी रांबे सोरेन के आश्रित को तत्काल नियुक्ति
- मृतक जून माहली के आश्रित को नौकरी
- मृतक अजय मुर्मू की मृत्यु तिथि सुधारकर डेथ क्लेम इंश्योरेंस उपलब्ध कराना
- मृतक दारासिंह नायक की मृत्यु तिथि सुधारकर क्लेम दिलाना
- विस्थापित परिवारों की नियुक्ति सूची (क्रम संख्या 13–24) जारी कर बहाली
- एल/ईएल भुगतान सुनिश्चित करना और छुट्टी कटौती पर रोक
- कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में सुधार
- कार्यस्थल दुर्घटनाओं में मृतक कर्मियों के आश्रितों को तत्काल नौकरी तथा ठेका मजदूरों की समस्याओं का स्थायी समाधान(