सरायकेला में बंद स्कूल में साजिश रचते 6 अपराधी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और लूटे गए मोबाइल बरामद
चांडिल पुलिस ने 15 दिनों में हुई दो लूट व छिनतई की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

चौका थाना की पुलिस ने किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे 6 अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
HighLights
चौका पुलिस ने 15 दिन में दो लूट-छिनतई का खुलासा किया।
बड़ी आपराधिक घटना की योजना बनाते 6 बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार।
तीन पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और लूटे मोबाइल बरामद किए गए।
गुप्त सूचना पर बंद पड़े स्कूल में छापेमारी
गिरफ्तार बदमाशों में मोनसा सिंह मुंडा (28), चम्बुराम मुंडा उर्फ चमुरा (26), सोमा मुंडा उर्फ सब्जी (22), देबेन मुंडा (26), सोमा मुंडा उर्फ करपा (19) और रामजीत मुंडा उर्फ मंगरा मुंडा (19) शामिल हैं। ये सभी सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
लूट की कई घटनाओं का खुलासा
कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराधियों ने चौका क्षेत्र में हाल में अंजाम दी गई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की:
- 19 अगस्त: बनसा स्थित शराब दुकान में लूट का प्रयास किया था।
- 25 अगस्त (लगभग): उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप से ₹25,000 नकद और मोबाइल लूटा था।
- 3 सितंबर: घाटदुलमी स्थित 'माउंट 10 व्यू' होटल से ₹7,000 नकद और दो मोबाइल छीने थे।
पुलिस ने इनके पास से 3 पिस्टल, 7.65 एमएम की 1 जिंदा गोली, चाकू, दाउली, हथौड़ी, 7 मोबाइल (3 लूटे हुए), 3 बाइक, 1 हेलमेट और वारदात के वक्त पहनी गई टी-शर्ट जब्त की है।
एसपी ने बताया कि आरोपी मोनसा सिंह मुंडा और चम्बुराम मुंडा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर कुचाई और चौका थानों में पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
